Saturday, June 20

Mukul Chaudhary: आईपीएल 2026 सीजन के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है। वहीं इस मैच में LSG के लिए खेलते हुए मुकुल चौधरी ने शानदार अर्धशतकीय पारी (54*) खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

इसके अलावा यह उनके आईपीएल करियर का पहला ही अर्धशतक भी है। इस अर्धशतक को उन्होंने कुल 26 गेंदों में पूरा किया है। इसके बाद उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको बाद में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था। इसके अलावा आइए जानते हैं मुकुल चौधरी कौन है।

अपने शानदार प्रदर्शन से मुकुल चौधरी ने दिलाई LSG को जीत :-

इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 104 रन के कुल स्कोर पर उनका 5वां गिर गया था। तब इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए मुकुल चौधरी ने आयुष बड़ोनी (54) के साथ 21 रन की साझेदारी की थी।

Mukul Chaudhary
Mukul Chaudhary

इसके बाद फिर उन्होंने आवेश खान (1*) के साथ 24 गेंदों में 54 रन की साझेदारी निभाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में उनकी यह 54 रन की पारी केवल 27 गेंदों पर आई थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

LSG ने मुकुल को ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था :-

इसके अलावा राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर ही यह सफलता पाई है। इसके अलावा वह शुरुआत में एक मध्यम गति के गेंदबाज बनना चाहते थे।

Mukul Chaudhary
Mukul Chaudhary

लेकिन बाद में उन्होंने अपनी राह बदली और विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी को अपना मुख्य हथियार बना लिया। वह धोनी को अपना रोल मॉडल मानते हैं। वहीं इस बार आईपीएल की नीलामी में LSG की टीम ने उनको 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। जबकि उनके पिता ने क्रिकेट में उनको सपोर्ट करने के लिए लोन लिया था।

मुकुल ने उतारा अपने पिता का लिया हुआ लोन :-

इसके बाद मुकुल ने IPL की नीलामी के बाद कहा था कि, “मेरे पिता ने लोन लेकर एक छोटा होटल बिजनेस शुरू किया था। सबसे पहले तो वो लोन हटाना है। उसके बाद ही हम कुछ खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

Mukul Chaudhary
Mukul Chaudhary

हमारे पास खुद का घर भी नहीं है। हमें अपना घर बेचना पड़ा था, क्योंकि क्रिकेट महंगा खेल हैं। आपको बल्ला लेने के लिए 20-30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं और अलग-अलग मैदान में ट्रैवल भी करना पड़ता है।”

घरेलू क्रिकेट में ऐसे हैं मुकुल के आंकड़े :-

घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए मुकुल के निरंतर शानदार प्रदर्शन और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने ही इस बार सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके अलावा 21 वर्षीय राजस्थान के इस युवा बल्लेबाज ने अभी तक टी-20 में सिर्फ 10 मैच ही खेले हैं।

इनमें खेलते हुए उन्होंने 42 की बल्लेबाजी औसत और 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके चलते हुए नीलामी वाले दिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 28 गेंदों में नाबाद 54 रन भी बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version