यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी और ध्रुव जुरेल की आईपीएल करियर बेस्ट पारी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन बनाया।

आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। अहमदाबाद की इस बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर टीम ने शुरुआत से लेकर अंत तक अच्छे प्लान के साथ बल्लेबाजी की और गुजरात टाइटंस पर दबाव बना दिया।

सलामी बलेबाजों द्वारा पॉवरप्ले में दी गई तेज शुरुआत को ध्रुव जुरेल ने मिडिल ओवर्स में आगे बढ़ाया और डेथ ओवर्स में बलेबाजों ने सही समय पर तेज गति से रन बनाते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पॉवरप्ले में दी तेज शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी ने इस मैच में टोन सेट कर दिया। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और पॉवरप्ले में गुजरात के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर डाल दिया। सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 36 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली।

ध्रुव जुरेल ने खेली अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी

वैभव सूर्यवंशी के विकेट के रूप में ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए और उन्होंने पारी को संभालने के साथ-साथ रन गति भी बनाए रखी। जुरेल ने बहुत समझदारी के साथ बल्लेबाजी की, वह पहले सेट हुए और फिर बड़े शॉट्स लगाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

मिडिल ओवर्स में जब गुजरात वापसी की कोशिश कर रहा था, तब जुरेल ने दबाव को पूरी तरह खत्म कर दिया और मैच को फिर से राजस्थान के कंट्रोल में ला दिया।

डेथ ओवर्स में तेज बल्लेबाजी से 210 तक पहुंचा राजस्थान रॉयल्स स्कोर

आखिरी ओवरों में राजस्थान रॉयल्स ने रन गति को और तेज किया। शिमरोन हेटमायर ने 8 गेंदों पर 18 रन बनाकर अहम योगदान दिया, जिससे टीम 200 के पार पहुंच सकी।

हालांकि, इस दौरान कुछ जल्दी विकेट जरूर गिरे, लेकिन टीम की योजना साफ थी कि अंत तक आक्रामक खेलना है। राजस्थान ने आखिरी 5 ओवरों में 50 रन जोड़कर 210/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस पिच पर काफी चुनौतीपूर्ण माना जाएगा।

शुरू से दबाव में रहे गुजरात टाइटंस के गेंदबाज

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इस पारी में पूरी तरह नियंत्रण नहीं बना सके। पॉवरप्ले में विकेट नहीं मिलने का असर पूरे मैच में देखने को मिला। कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे। मोहम्मद सिराज, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिला, लेकिन कोई भी गेंदबाज रन गति को रोक नहीं पाया।

राजस्थान रॉयल्स ने इस पारी में लगभग हर फेज में बेहतर क्रिकेट खेली है। अब दूसरी पारी में गुजरात टाइटंस के सामने 211 रनों का बड़ा लक्ष्य है। ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है, लेकिन शुरुआती बढ़त राजस्थान के पास है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर पाती है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version