Saturday, June 20

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म कर दी है।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जॉस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े जिसकी बदौलत उनकी टीम 229 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुई। शुभमन ने 64, सुदर्शन ने 85 और बटलर ने नाबाद 57 रन बनाए। गुजरात की बैटिंग के आगे चेन्नई के गेंदबाज बेबस नजर आए।

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नतीजा वही सेम

चेन्नई सुपर किंग्स को न सिर्फ इस मैच में जीतना जरूरी थी बल्कि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 15 गेंद पहले जीतना जरूरी था। इस मुकाबले के लिए चेन्नई ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किए। संजू सैमसन के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग करने आए। लेकिन कुछ खास असर नहीं पड़ा क्योंकि संजू सिराज के ओवर की पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए।

नंबर 3 पर कप्तान गायकवाड़ आए और उन्होंने इस बार इंटेंट दिखाते हुए बड़े शॉट्स लगाए लेकिन वो ज्यादा देर नहीं टिक सकें।।कार्तिक शर्मा भी क्या में लग रहे थे लेकिन लगातार बढ़ते रन रेट की वजह से वो भी गलत कॉल कर बैठे और रन आउट हो गए।

शिवम दुबे ने दिए चेन्नई फैंस को खुशी के पल

हालांकि इस मैच में अगर चेन्नई के लिए कुछ खुशी के पल थे तो वो थी शिवम दुबे की बैटिंग। उन्होंने आते ही लंबे लम्बे छक्के लगाना शुरू किए जिसके लिए वो जाने जाते है। उन्होंने 15 गेंदों में 47 रन बनाए और लग रहा था कि वो इस मैच को पलट सकते हैं लेकिन गिल के शानदार कैच ने उनकी और चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत

शिवम के आउट होने के बाद अंशुल कंबोज बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी में जितने छक्के खाए थे उसको उन्होंने वसूल करने की कोशिश की और उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन वो भी बहुत ज्यादा देर नहीं टिक पाए। उनके आउट होते ही टीम 140 रनों पर धराशाई हो गई। गुजरात ने यह मैच 89 रनों से अपने नाम करके टॉप 2 में फिनिश करने के चांस बढ़ा दिए है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version