गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस मैच में नहीं खेल पाए थे। जिसकी वजह से यशस्वी जायसवाल को इस मुकाबले के लिए कप्तान बनाया गया था। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरआर की टीम में दो बदलाव हुए थे। शिमरन हेटमायर और यश राज पुनिया को मौका दिया गया वहीं गुजरात की टीम सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरी थी।

शुभमन और सुदर्शन ने फिर की शतकीय साझेदारी

गुजरात टाइटंस की इस मुकाबले में शुरुआत काफी शानदार रही। जोफरा आर्चर ने पहले ही ओवर में 3 वाइड और 1 नोबॉल फेंकी। उसके बाद से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने आरआर के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पावरप्ले में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 82 रन जोड़ दिए। शुरुआत में इस पिच में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद थी लेकिन शुभमन और सुदर्शन ने उसका असर बल्लेबाजी पर नहीं पड़ने दिया।

दोनों ने पावरप्ले के बाद भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। इसी बीच साईं ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन वो उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। हालांकि गिल बीच में रनिंग करने के दौरान चोटिल हो गए लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने भी 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

शतक जड़ने से चूके गिल

जॉस बटलर अपनी पुरानी टीम के सामने कुछ खास नहीं कर पाए और एक बार फिर जडेजा का शिकार बने। शुभमन ने अपने गियर चेंज किए और उसके बाद उन्होंने कुछ बड़े शॉट खेले और टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया। हालांकि वो भी 44 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हो गए।

गुजरात ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

वाशिंगटन को इस मैच में भी ऊपर प्रमोट किया गया और उन्होंने भी काफी बढ़िया शॉट खेले और टीम को 200 के पार ले गए। आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया ने भी छोटी लेकिन अहम पारी खेली।

सुंदर ने 20 गेंदों में 37 तो तेवतिया ने 5 गेंदों में 14 रन बनाए। गुजरात की टीम 20 ओवरों में 229 रन बनाने में सफल हुई। राजस्थान की तरफ से बृजेश शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 47 रन देकर 2 विकेट लिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version