आज के RR vs GT मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। टॉस के बाद RR vs GT Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में गुजरात बिना बदलाव के साथ उतरी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने कॉम्बिनेशन में 2 चेंजेस किए हैं।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इस मैच में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
RR vs GT Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोंन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, यश राज पुनिया, ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इस मैच में उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। चोटिल कप्तान रियान पराग की जगह पर शिमरन हेटमायर और नांद्रे बर्गर की जगह पर यश राज पुनिया को मौका दिया गया है।
RR vs GT Playing XI: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इंपैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
वहीं अगर गुजरात टाइटंस पर नजर डालें तो मुकाबले के लिए उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
RR vs GT: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन, साईं सुदर्शन और जॉस बटलर शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में RR vs GT Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







