Wednesday, June 17

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में विकेट के नुकसान पर रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका मानना था कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी इसलिए यह निर्णय लिया।

ठीक रही बेंगलुरु की शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत ठीक रही। जैकब बेथल 5 रन बनकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने लेकिन विराट कोहली ने काफी तेज स्टार्ट दी। लेकिन अगले ओवर में कोहली भी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए।

कोहली के आउट होने के बाद देवदत्त पडिकल और कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को संभाला लेकिन रन रेट को तेज करने के प्रयास में वो कैच आउट हो गए। हालांकि उनका कैच काफी विवाद का विषय बन गया है।

जेसन होल्डर ने जब उनका कैच लिया था तो गेंद जमीन में लग रही थी और उनकी बॉडी उस समय मोशन में थी और नियम के अनुसार अगर बॉडी स्टेबल नहीं है तो वो नोट आउट होना चाहिए लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

रजत का कैच पर छिड़ा विवाद

रजत के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आ रहे थे और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट होते जा रहे थे। जितेश शर्मा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए और एक बार और कोलैप्स नहीं रोक सकें जिसकी वो कल्पना किया करते थे। 35-2 के बाद आरसीबी 96 रनों पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।

हालांकि देवदत्त पडिकल ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में मदद की। हालांकि वो भी 40 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में यूज किया। लेकिन वो शुरुआत में काफी संघर्ष कर रहे थे और शॉट नहीं खेल पा रहे थे।

सम्मानजनक स्कोर बना सकी बेंगलुरु

हालांकि कुछ गेंदें पिच पर खेलने के बाद वो सेट हो गए और उसके बाद उन्होंने बड़े शॉट लगाए। लेकिन आखिरी ओवर में बड़े शॉट लगाने के चक्कर में वो आउट हुए और उसके बाद हज़ालवुड भी पहली गेंद पर आउट हो गए। आरसीबी की टीम जैसे तैसे करके 20 ओवरों में 155 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुजरात की तरफ से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version