आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी और कुलदीप यादव के लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने की खबरों के बाद अब हार्दिक पांड्या का नाम भी सुर्खियों में है। तो चलिए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या किस टीम में आईपीएल 2027 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं?
कोलकाता में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
मीडिया खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दो फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम सामने आ रहा है।
आपको बता दें कि केकेआर अगले सीजन के लिए कप्तानी और टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है। ऐसे में हार्दिक पांड्या उनके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। केकेआर के पास कैमरन ग्रीन है और उनकी ट्रेड हार्दिक के साथ हो सकती है।
ग्रीन पहले भी मुंबई की तरफ से खेल चुके है और इस बार जब वह ऑक्शन में आए थे तब सबसे पहले एमआई ने ही उनके ऊपर बोली लगाई थी जबकि उनका पर्स सिर्फ 2.40 करोड़ था ऐसे में दोनों ऑलराउंडर के बीच परफेक्ट ट्रेड हो सकती हैं।
राजस्थान में भी ट्रेड हो सकते हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या की ट्रेड के लिए राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आ रहा है। आरआर को भी एक अच्छे फिनिशर और कप्तान की जरूरत है जो हार्दिक के जाने से पूरी हो सकती है जबकि मुंबई की टीम यशस्वी जायसवाल को काफी लंबे समय से अपनी टीम से जोड़ना चाहती है। रोहित के संन्यास के बाद टीम को एक अच्छे ओपनर की तलाश है जो कि जायसवाल के आने से पूरी हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमों को वह मिल जाएगा जो उन्हें चाहिए।
हार्दिक के केकेआर में ट्रेड के सबसे ज्यादा चांस
मीडिया खबरों की मानें, तो हार्दिक का कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने की संभावना ज्यादा है। हालांकि अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी या बीसीसीआई की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब जिताया था और 2023 में भी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। इसके बाद उनकी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई।
हालांकि कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हार्दिक की कप्तानी में टीम को जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







