आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार लीग स्टेज में ही टीम के बाहर हो जाने के बाद और क्रिकेट फैंस की भारी हूटिंग के से प्रेषण होकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कप्तानी से हटने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार, हार्दिक इस समय बेहद मानसिक तनाव और पूरी तरह से परेशान हैं। जिसके चलते उन्होंने ये फैसला किया है।
हार्दिक ने पहले ही बना लिया था कैप्टेनसी छोड़ने का मन
हार्दिक पांड्या ने साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौपीं गयी थी, उन्होंने इस सीजन का अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त होने से कई हफ्ते पहले ही मैनेजमेंट को टीम छोड़ने के बारे में बतया था। इस सीजन बतौर कप्तान और बल्लेबाज के रूप में भी हार्दिक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिसके कारण टीम को बहुत से मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
फ्रेंचाइजी और अपने सहमति के हार्दिक ने लिया फैसला
इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बिलकुल भी बढ़िया नहीं रहा। इस सीजन में टीम ने 14 मैचों में 10 मुकाबले में हार मिला, साथ ही पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद रहें। रिपोर्ट के मुताबिक, लीग स्टेज में जब टीम के पास काफी मैच बचे हुए थे, तब ही यह साफ हो गया था कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी है, तभी हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया।
फैंस की नाराजगी और भारी दबाव ने तोड़ा हौसला
हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस को छोड़कर दोबारा मुंबई इंडियंस में शामिल हुए, तब रोहित शर्मा की जगह कप्तान उन्हें बनाया गया था। वानखेड़े स्टेडियम से लेकर देश के हर मैदान पर फैंस द्वारा उनके खिलाफ लगातार हूटिंग हो रही थी। 2024 और 2026 के बेहद खराब सीजन ने इस कप्तानी के दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया। इसके बाद हार्दिक ने बड़ा फैसला लिया है।







