Tuesday, June 16

Highest Successful Run Chases in IPL by Delhi Capitals (DC): पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC)  आईपीएल की शुरूआती टीमों में से एक है, लेकिन वह अब तक खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी है। कैपिटल्स ने अब IPL के इतिहास में कई बार बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

हालाँकि, दिल्ली जैसा घरेलू मैदान होने के बावजूद DC ने आईपीएल में अब तक सिर्फ दो बार ही 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। पहली बार उन्होंने यह कारनामा आईपीएल 2017 में सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस के खिलाफ किया था। इसके अलावा, दूसरी बार उन्होंने IPL 2025 में विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया।

यहाँ हम आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा किए गए टॉप 10 सबसे बड़े रन चेज पर एक नजर डालने जा रहे हैं।

ये है IPL में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा किए गए टॉप 10 सबसे बड़े सफल रन चेज

10. 188 रन vs डेक्कन चार्जर्स, 2012

10 मई 2012 को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स को 188 रनों का लक्ष्य मिला। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवरों में 193/1 का स्कोर बनाकर यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। उस मुकाबले में डेविड वार्नर ने 54 गेंदों पर 109* रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसके चलते वह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। यह आईपीएल में वार्नर का पहला शतक भी था।

9. 188 रन vs वारियर्स, 2011

17 अप्रैल 2011 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। टीम ने संघर्ष करते हुए 19.2 ओवरों में 190/7 रन बनाकर यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने पहले गेंदबाजी करते हुए 4/29 का स्पेल फेंका और फिर32 गेंदों पर 66* रन बनाए, जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

8. 189 रन vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2021

10 अप्रैल 2021 को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 189 रनों का लक्ष्य मिला था। DC ने 10.17 की रन रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवरों में 190/3 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। इस बेहतरीन रन चेज के दौरान शिखर धवन ने 54 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली थी, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

7. 192 रन vs राजस्थान रॉयल्स, 2019

22 अप्रैल 2019 को जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 192 रनों का लक्ष्य मिला। टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 193/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 36 गेंदों पर 78* रनों की नाबाद पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

6. 192 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2016

17 अप्रैल 2016 को बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 192 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम ने 19.1 ओवरों में 192/3 रन बनाकर 10.01 की रन रेट के साथ यह मुकाबला अपने नाम किया। इस शानदार मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने 51 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

5. 195 रन vs मुंबई इंडियंस, 2018

14 अप्रैल 2018 को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 195 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। इस रोमांचक मुकाबले में DC ने 20 ओवरों में 195/3 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज की, जिसमें जेसन रॉय 51 गेंदों पर 91* रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

4. 196 रन vs पंजाब किंग्स, 2021

18 अप्रैल 2021 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 196 रनों का पीछा किया। टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवरों में 198/4 का स्कोर बना लिया और 10.80 की रन रेट के साथ यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में शिखर धवन 49 गेंदों पर 92 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

3. 196 रन vs गुजरात लायंस, 2017

10 मई 2017 को कानपुर में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात लायंस के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य मिला। DC के बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए 19.4 ओवरों में 197/8 का स्कोर बनाया और जीत हासिल की। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 57 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

2. 209 रन vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 2025*

24 मार्च 2025 को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और 209 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में DC ने 19.3 ओवरों में 211/9 रन बनाते हुए जीत हासिल की। यह आईपीएल में उनकी संयुक्त रूप से सबसे बड़ी रन चेज रही। इस मैच में आशुतोष शर्मा को 31 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

1. 209 रन vs गुजरात लायंस, 2017

4 मई 2017 को दिल्ली के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात लायंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में DC ने 12.22 की रन रेट से बल्लेबाजी करते हुए 214/3 का स्कोर मात्र 17.3 ओवरों में बना लिया और यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऋषभ पंत को 43 गेंदों पर 97 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version