Wednesday, June 17

आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन इस सीजन कई चीजें बदली सी नजर आएंगी। इस संस्करण में मैचों की संख्या बढ़ा दी गई है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार के सीजन में कितने मैच खेले जाने हैं।

IPL 2026 में होंगे कितने मैच?

आईपीएल 2026 में इस बार मैचों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार 74 की जगह 84 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें इस साल 16 मुकाबले खेलेंगी और उसके बाद 1 एलिमिनेटर और 2 क्वालीफायर खेले जाएंगे और आखिरी में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 5 टाइम चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाना है।

IPL 2026 में कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच?

आईपीएल 2026 में 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, जैसे कि अब तक किया जा रहा था। उसके बाद वे अपने ग्रुप में सभी टीमों के साथ राउंड रोबिन फॉर्मेट में 2 मैच खेलेंगी।

इससे पहले वे सिर्फ दूसरे ग्रुप की एक टीम के साथ 2 मैच खेलती थीं, लेकिन इस बार वे दूसरे ग्रुप की 3 टीमों के साथ 2 मैच खेलेंगी। इसका मतलब आईपीएल 2026 में 1 टीम 7 टीमों के खिलाफ 2 मुकाबले खेलेगी और बाकी बची 2 फ्रैंचाइज़ी के साथ सिर्फ 1 मुकाबला खेलेगी।

IPL 2026 में कितने मैच बढ़े?

आईपीएल 2026 में इस बार मैचों की संख्या बढ़ाई गई है। इस साल 10 मैच एक्स्ट्रा खेले जाने हैं।

IPL 2026 में बेंगलुरु में खेले जाएंगे मैच

पिछले साल आरसीबी की टीम पहली बार ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद विक्ट्री परेड का आयोजन हुआ था और उसमें भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। तब से ही इस ग्राउंड को ऑलमोस्ट बैन कर दिया गया था और इसमें कोई भी मैच नहीं खेले जा रहे थे।

लेकिन अब सरकार की अनुमति के बाद इस ग्राउंड पर मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है। यह मैच भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version