Monday, March 16

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 11 मार्च को आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले स्टेज की तारीखों का ही ऐलान किया गया है, जिसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि मैचों के टिकट कब उपलब्ध होंगे और इसको बुक कैसे करें।

IPL 2026 का टिकट कब से बुक होगा?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही आईपीएल 2026 का शेड्यूल आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाला है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखते हुए, आईपीएल के टिकट आमतौर पर मैच शुरू होने से कुछ दिन पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाते हैं।

इस बार आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च 2026 को RCB बनाम SRH के बीच खेला जाएगा, तो टिकट बुकिंग लगभग एक हफ्ते पहले, यानी 19 मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है। फैंस अपने टिकट BookMyShow, District ऐप या स्टेडियम के काउंटर से बुक कर सकते हैं ।

आईपीएल की टिकट बुकिंग ऑनलाइन 2026

आईपीएल के ऑनलाइन टिकट आपको आईपीएल के आधिकारिक टिकट पार्टनर की वेबसाइट, साथ ही BookMyShow और District जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाते हैं। आमतौर पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग मैच शुरू होने से कुछ दिन पहले शुरू की जाती है।

हालांकि, टिकटों की मांग काफी ज्यादा होने की वजह से वे बहुत जल्दी Sold Out हो जाते हैं। इसलिए अगर आप स्टेडियम में बैठकर अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखना चाहते हैं, तो आपको समय पर टिकट बुक करनी होगी।

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें

1. सबसे पहले BookMyShow या District.in की वेबसाइट पर जाएं या उनका मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

2. ऐप या वेबसाइट खोलने के बाद अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।

3. इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Sports” सेक्शन में जाएं और वहाँ से “IPL 2026” चुनें।

4. अब आपको आईपीएल 2026 के सभी मैचों की सूची दिखाई देगी। जिस मैच के लिए टिकट लेना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।

5. फिर “Book Tickets” विकल्प पर क्लिक करें और जितने टिकट चाहिए उनकी संख्या चुनें।

6. इसके बाद स्टेडियम का सीटिंग मैप खुल जाएगा, जहाँ से आप अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं।

7. अंत में पेमेंट पूरी करें और अपनी टिकट बुकिंग कन्फर्म कर लें।

बुकिंग पूरी होने के बाद आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर ई-टिकट मिल जाएगा, जिसे आप मैच के दिन स्टेडियम के एंट्री गेट पर दिखाकर प्रवेश पा सकते हैं।

आईपीएल का टिकट बुकिंग APP 2026

आईपीएल के टिकट बुक करने के लिए इस समय दो आधिकारिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। BookMyShow और District by Zomato। इन दोनों ऐप्स के जरिए आप घर बैठे ही आईपीएल 2026 के मैच के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

इन ऐप्स को आप आसानी से Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दोनों ऐप्स के डाउनलोड लिंक दिए गए हैं।

आईपीएल 2026 टिकट बुकिंग

  • सीजन: 19वां (Indian Premier League 2026)
  • आईपीएल 2026 की तारीख: 28 मार्च 2026 से 31 मई 2026
  • मैच का समय: 03:30 PM और 07:30 PM
  • आईपीएल टिकट बुकिंग शुरू: 28 मार्च 2026 से एक सप्ताह पहले
  • आईपीएल टिकट कैसे मिलेगा: ऑनलाइन बुकिंग/ ऑफलाइन बुकिंग
  • आईपीएल टिकट बुक करने के ऐप/प्लेटफॉर्म: BookMyShow/ District by Zomato
  • आईपीएल टिकट की कीमत: 500 से शुरू 35,000 तक
  • टिकट बुक करने के लिंक: BookMyShow/ District by Zomato
  • आधिकारिक वेबसाइट: Board of Control for Cricket in India की आईपीएल साइट – Indian Premier League Official Website

Indian Premier League 2026 टिकट की कीमत (Seats के अनुसार):

How to book IPL 2026 tickets ?
How to book IPL 2026 tickets ?
  • 500 सौ- Block C1, D1, F1, G1, H1, K1
  • 700 सौ – Block B1, D, E, F1, G, H, J, L1
  • 900  सौ- Block F
  • 1000 हज़ार – Block C & K
  • 1800 हज़ार – Block L
  • 2100 हज़ार – Block B
  • 3000 हज़ार – Block Clubhouse Upper
  • 9000 हज़ार – Block Clubhouse Lower

IPL 2026 का टिकट कहाँ से बुक करे?

  • Chennai Super Kings (CSK) का टिकट 2026:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – District by Zomato

  • Gujarat Titans (GT) का मैच टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – District by Zomato

  • Rajasthan Royals (RR) IPL टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – BookMyShow

  • Royal Challengers Bengaluru (RCB) IPL टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – Royal Challengers Bengaluru Official Website

  • Kolkata Knight Riders (KKR) टिकट 2026:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – BookMyShow

  • Lucknow Super Giants (LSG) का मैच टिकट 2026:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – BookMyShow

  • Mumbai Indians (MI) IPL टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – BookMyShow

  • Delhi Capitals (DC) IPL टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – District by Zomato

  • Punjab Kings (PBKS) का IPL मैच टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – District by Zomato

  • Sunrisers Hyderabad (SRH) IPL टिकट:

बुकिंग प्लेटफॉर्म – District by Zomato

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version