Sunday, March 22

LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 13वां मुकाबला 1 अप्रैल को एकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG पिछली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि श्रेयस अय्यर की अगुवाई में PBKS भी अपने दूसरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को स्टेडियम में लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी दी गई है।

LSG बनाम PBKS मैच टिकट कहां से खरीद सकते हैं?

LSG vs PBKS, IPL 2025
LSG vs PBKS, IPL 2025/Getty Images

LSG बनाम PBKS मैच की टिकटें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आप BookMyShow, Paytm Insider, IPL की आधिकारिक वेबसाइट iplt20.com, LSG और PBKS की ऑफिशियल वेबसाइट्स या Zomato District का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बुकिंग नहीं करना चाहते, तो स्टेडियम के टिकट काउंटर से भी टिकट खरीदी जा सकती है।

कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग?

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल टिकटिंग वेबसाइट पर जाएं। वहां से LSG vs PBKS मैच और एकाना स्टेडियम को सेलेक्ट करें। इसके बाद, अपनी पसंद और बजट के अनुसार सीट कैटेगरी चुनें। पेमेंट करने के बाद बुकिंग कन्फर्म करें और ईमेल या SMS के जरिए टिकट का कन्फर्मेशन रिसीव करें।

टिकट की कीमतें क्या हैं?

टिकट की कीमतें सीटिंग कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हैं। यहां कुछ प्रमुख सीटिंग कैटेगरी की कीमतें दी गई हैं:

वेस्ट अपर ब्लॉक 11 – 4,808 रुपए

ईस्ट लोअर ब्लॉक 5 – 5,211 रुपए

वेस्ट लोअर ब्लॉक 11 – 5,815 रुपए

जनरल एडमिशन – 10,346 रुपए

ईस्ट अपर ब्लॉक 4 – 11,692 रुपए

साउथ प्रेसिडेंशियल गैलरी – ₹11,856

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version