CSK vs RCB, IPL 2025: आईपीएल 2025 के सबसे थ्रिलिंग मुकाबलों में से एक में RCB ने CSK को सिर्फ 2 रन से हराया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो हुआ उसने करोड़ों दिलों को चीर दिया। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में महेंद्र सिंह धोनी ने खुलकर कहा कि वो इस हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं।

एक नजर पूरे मैच पर

IPL 2025, RCB beat CSK by 2 runs
IPL 2025, RCB beat CSK by 2 runs/Getty Images

आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सांसें रोक देने वाले मुकाबले में 2 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस हाई स्कोरिंग मैच में विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड की आतिशी पारियों ने RCB को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके जवाब में CSK की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई और उसे 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने दिया भावुक बयान:

“जब मैं बल्लेबाज़ी करने आया और उस वक़्त की स्थिति देखी, तो लगता है कि मुझे कुछ और शॉट्स खेलने चाहिए थे, जो टीम के काम आते। मैं इसका जिम्मेदार हूं।”

उनके इस बयान की इतनी बड़ी शख्सियत का यूं हार की जिम्मेदारी लेना, यही धोनी को बाकी सबसे अलग बनाता है।

माही का फिनिश अधूरा रह गया

IPL 2025, CSK vs RCB
IPL 2025, CSK vs RCB/Getty Images

जब माथरे आउट हुए और ब्रेविस पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे, तब स्टेडियम की धड़कनें तेज हो गईं क्योंकि, महेंद्र सिंह धोनी क्रीज़ पर आए। सबको क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि ‘थलाइवा’ एक बार फिर अपनी फिनिशिंग स्क्रिप्ट दोहराएंगे लेकिन धोनी 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर यश दयाल के 20वें ओवर में  LBW हो गए। धोनी के आउट होने के बाद आखिरी 3 गेंदों पर CSK को 6 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी के आउट होते ही मैच RCB की तरफ झुक गया।

प्लेऑफ की रेस से CSK बाहर

इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 11 में से 9 मैच गंवा दिए हैं, और इसी के साथ उनका प्लेऑफ का सपना भी टूट गया।

अब CSK का अगला मैच 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेपॉक में होगा। फैंस इस उम्मीद में होंगे कि बाकी बचे मैचों में टीम अपना बेस्ट दे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version