Saturday, June 20

भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में 28 विकेट लेकर इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस सीजन में 28 विकेट हासिल किए और IPL इतिहास के सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए।

आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक सीजन में 25 या उससे ज्यादा विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यही वजह है कि बहुत कम भारतीय गेंदबाज इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। आइए जानते हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 भारतीय गेंदबाजों के बारे में।

ये हैं एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 भारतीय गेंदबाज

1. हर्षल पटेल – 32 विकेट, IPL 2021

हर्षल पटेल IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 32 विकेट लेकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी ड्वेन ब्रावो के साथ पहले स्थान पर आते हैं।

2. मोहम्मद शमी – 28 विकेट, IPL 2023

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने IPL 2023 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 मैचों में 28 विकेट लिए थे। उन्होंने नई गेंद से लगातार विकेट निकालकर गुजरात को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। शमी उस सीजन पर्पल कैप विजेता भी बने थे, लेकिन उनकी टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।

3. भुवनेश्वर कुमार – 28 विकेट, IPL 2026*

भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लेकर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पॉवरप्ले और डेथ ओवर दोनों में शानदार गेंदबाजी की और फाइनल मैच की पहली पारी तक पर्पल कैप होल्डर रहे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version