Saturday, June 20

आईपीएल में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। हर मैच के बाद शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड दिया जाता है। इसी कड़ी में हम आपको ऐसे टॉप 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने IPL इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।

ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

5. यूसुफ पठान – 16 बार

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में यूसुफ पठान का नाम पांचवें स्थान पर है। उन्होंने अपने IPL करियर में 174 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीता है।

यूसुफ पठान ने 154 पारियों में 3204 रन भी बनाए हैं, इसके साथ ऑलराउंड प्रदर्शन से 42 विकेट भी झटके हैं।

4. केएल राहुल – 17 बार

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल का नाम भी मौजूद है। अब तक उन्होंने आईपीएल में 154 मैच खेले हैं, जिसमें 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया है।

केएल राहुल ने आईपीएल की 145 पारियों में 5655 रन बनाए हैं, जो उनकी शानदार बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है।

3. एमएस धोनी – 18 बार

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी कप्तानी में CSK की टीम ने 5 बार ट्रॉफी उठाई है। CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक 278 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।

धोनी ने इस दौरान 242 पारियों में 38.30 की शानदार औसत से 5439 रन बनाए हैं।

2. रोहित शर्मा – 21 बार

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम सबसे टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी और पूर्व MI के कप्तान ‘हिटमैन’ का नाम शामिल है, उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम 5 बार चैंपियन बनी है।

रोहित ने अब तक आईपीएल में 276 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 271 पारियों में 29.93 की औसत से 7183 रन बनाए हैं।

1. विराट कोहली – 22 बार

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में किंग कोहली का नाम भी शामिल है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 2008 से लगातार खेलते हुए 283 मैचों में 22 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

उन्होंने आईपीएल की 283 मैचों में 40.41 की शानदार औसत से 9336 रन लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दिखाता है।

(Note: यह रिजल्ट 31 मई 2026 को फाइनल मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड है।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version