IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस लीग से सन्यास ले चुके खिलाड़ी दिनेश कार्तिक एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ गए है। इस बार वो इस टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि इस टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर के तौर पर जुड़े है।
IPL 2025 इस साल आईपीएल 2024 के सीजन के ख़त्म हो जाने के बाद ही दिनेश कार्तिक ने अपने सन्यास की भी घोषणा कर दी थी। क्यूंकि इस साल के सीजन में आरसीबी चौथे स्थान पर रही थी। वहीं इस साल टी 20 विश्व कप 2024 के समय दिनेश कार्तिक एक कमेंटेटर की भूमिका में दिखाई दिए थे। अब जब आरसीबी ने उनको यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है तो वो अब इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
IPL 2025 आरसीबी ने पोस्ट करके दी इसकी जानकारी :-
IPL 2025 एक्स पर पोस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कहा कि इस बार हमारे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में इस बार उनके नए अवतार में हार्दिक स्वागत है। इस बार दिनेश कार्तिक इस आरसीबी पुरुष टीम के मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ रहे है।

क्यूंकि आप क्रिकेट से तो इंसान को निकाल सकते हो, लेकिन किसी इंसान से क्रिकेट को नहीं निकाल सकते हो। हम उनको ढेर सारा प्यार देते है। क्यूंकि वो अब हमारी टीम के 12वें मैन आर्मी है। क्यूंकि आरसीबी ने अभी तक भी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। हाँ इस बार हमारी टीम सुपर 4 में तो पहुँच गई थी पर ट्रॉफी नहीं जीत पाई।
IPL 2025 दिनेश कार्तिक का दो दशक लंबा रहा क्रिकेट करियर :-
IPL 2025 विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक काफी लम्बे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे है। जब भारतीय टीम ने साल 2007 में पहला टी 20 विश्व कप का खिताब जीता था तब भी दिनेश कार्तिक उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था।

तभी तो उनका क्रिकेट करियर दो दशकों से भी ज्यादा समय तक लंबा और शानदार रहा है। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में खेलते हुए भी अपना काफी नाम कमाया है। तभी तो अभी तक दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस से खेलते हुए कुल 257 मुकाबले खेले है। आईपीएल में खेलते हुए दिनेश कार्तिक ने 26.32 की औसत से 4842 रन बनाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135,36 का रहा है।
IPL 2025 दिनेश कार्तिक के लिए अब बड़ी चुनौती :-
IPL 2025 अब जैसे ही आरसीबी ने दिनेश कार्तिक को अपनी टीम का मेंटॉर बनाया है तो यह कार्तिक के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्यूंकि आरसीबी ने अभी तक भी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। अब जैसे ही आरसीबी ने कार्तिक को अपना मेंटॉर बनाया है तो साल 2025 में इस टीम को आईपीएल की ट्रॉफी जीताने की जिम्मेदारी भी आ गई है।

IPL 2025 आरसीबी की टीम शुरू से ही सितारों से सजी हुई है। लेकिन टीम की छोटी – छोटी गलतियां ही हमेशा उनकी टीम को पीछे की तरफ ले जाती है। साल 2024 के सीजन में आईपीएल में टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। लेकिन इस बार भी वह अपनी टीम को ट्रॉफी का खिताब नहीं दिला पाए थे। अब इस टीम को दिनेश कार्तिक से काफी ज्यादा उम्मीदें लगी हुई है।
ये भी पढ़ें: चीफ कोच के लिए राहुल द्रविड़ ने दोबारा क्यों नहीं दिया आवेदन, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खोला राज

