Sunday, February 1

IPL 2025: इस बार आगामी 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। वहीं इस टीम की तरफ से इस बार मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम व धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया गया है। जिसके चलते हुए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में इस बार 4 मैच व धर्मशाला में 3 मैच खेले जाने वाले हैं।

पीसीए क्रिकेट स्टेडियम पहुंची पंजाब किंग्स :-

इस बार पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में आईपीएल के 18वें सीजन के पहले मैच की शुरुआत पांच अप्रैल से होने वाली है। इस दिन यहां पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मैच खेला जाने वाला है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके लिए अब यहां पर पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। इस बार पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी की तरफ से मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम व धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया गया है। इसी के अनुसार मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में 4 मैच व धर्मशाला में 3 मैच खेले जाने वाले हैं।

पिछले दिनों धर्मशाला में लगा था पंजाब का शिविर :-

arshdeep singh
arshdeep singh

इससे पहले पिछले कुछ दिनों पहले पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला में अपना शिविर लगाया था। इसके बाद अब यह टीम चंडीगढ़ पहुंच गई है। इसके बाद अब इस टीम के साथ कुछ विदेशी खिलाड़ी भी जुड़ गए है। वहीं कुछ खिलाड़ी एक दो दिन में यहां पर पहुंच जाएंगे।

ricky ponting
ricky ponting

इस बीच अब चंडीगढ़ पहुंचने वाले खिलाड़ियों में पंजाब किंग्स की टीम से कप्तान श्रेयर अय्यर के साथ अर्शदीप सिंह, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस शामिल हैं। इस बीच इन सभी खिलाड़ियों ने सोमवार को यहां पीसीए क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल :-

25 मार्च: जीटी बनाम पीबीकेएस – अहमदाबाद – शाम 7:30 बजे

1 अप्रैल: एलएसजी बनाम पीबीकेएस – लखनऊ – शाम 7:30 बजे IST

5 अप्रैल: पीबीकेएस बनाम आरआर – न्यू चंडीगढ़ – शाम 7:30 बजे

8 अप्रैल: पीबीकेएस बनाम सीएसके – न्यू चंडीगढ़ – शाम 7:30 बजे IST

12 अप्रैल: SRH बनाम PBKS – हैदराबाद – शाम 7:30 बजे IST

15 अप्रैल: पीबीकेएस बनाम केकेआर – न्यू चंडीगढ़ – शाम 7:30 बजे IST

18 अप्रैल: आरसीबी बनाम पीबीकेएस – बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे IST

20 अप्रैल: पीबीकेएस बनाम आरसीबी – न्यू चंडीगढ़ – दोपहर 3:30 बजे IST

26 अप्रैल: केकेआर बनाम पीबीकेएस – कोलकाता – शाम 7:30 बजे IST

30 अप्रैल: सीएसके बनाम पीबीकेएस – चेन्नई – शाम 7:30 बजे IST

4 मई: पीबीकेएस बनाम एलएसजी – धर्मशाला – शाम 7:30 बजे IST

8 मई: पीबीकेएस बनाम डीसी – धर्मशाला – शाम 7:30 बजे IST

11 मई: पीबीकेएस बनाम एमआई – धर्मशाला – दोपहर 3:30 बजे IST

16 मई: आरआर बनाम पीबीकेएस – जयपुर – शाम 7:30 बजे IST

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version