Thursday, June 18

IPL 2025: इस बार आगामी 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं इस बीच आज हम आपको उन 2 बल्लेबाजों के बारें में बताना चाहते हैं जो विराट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

इस बार यह आईपीएल का 18वां सीजन होने वाला है। वहीं आईपीएल 2025 का यह सीजन आगामी 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस नए सीजन के आते ही एक बार फिर से यह तो तय हो गया है कि इस बार भी कई पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। इसके अलावा इस बार कई नए रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस बीच आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में किंग कोहली के एक सीजन में बनाए 973 रनों के रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं। वहीं इस आगामी सीजन में उनके इस रिकॉर्ड के टूटने की भी पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको उन दो बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे हैं जो किंग कोहली के इस 8 साल पुराने महारिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

शुभमन गिल :-

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल 2025 में भी गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस तरह से वह इस टीम के लिए सभी मैचों में हिस्सा भी लेने वाले हैं। वह एक सलामी बल्लेबाज हैं। जिसके चलते हुए उनको खेलने का काफी ज्यादा टाइम भी मिलने वाला है। क्यूंकि यह खिलाड़ी साल 2023 में आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेन्ज कैप भी जीत चुका हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

उस समय उन्होंने 890 रन बनाए थे। वहीं उस समय वह दिग्गज बल्लेबाज कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब भी पहुंचे थे। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि वह कोहली के बाद आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं। तभी तो अब यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह आने वाले समय में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

जोस बटलर :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। इस बार वह आईपीएल 2025 के सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से ही हमें खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वह भी एक सलामी बल्लेबाज हैं। इसके अलावा अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी से वह भी दिग्गज विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Jos Buttler
Jos Buttler

इससे पहले उन्होंने साल 2022 आईपीएल में ऑरेन्ज कैप जीती थी। तब उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 863 रन बनाए थे। इसके अलावा वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी आते हैं। वहीं बटलर भी भारतीय दिग्गज विराट कोहली के 973 रनों वाले रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version