Thursday, February 12

IPL Injured player replacement rules 2025: इस बार आगामी 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। अब आईपीएल 2025 के सीजन का इंतजार कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। इस बार दुनिया की सबसे बड़ी लीग का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। वहीं इससे पहले ही कई खिलाड़ी अपनी इंजरी के चलते हुए IPL 2025 से बाहर हो गए हैं।

allah ghazanfar
allah ghazanfar

इसके बाद अब उनकी टीमों ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बार आईपीएल में कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। जिनमें इस बार आईपीएल में चोटिल हुए खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को लेकर भी कुछ नियम शामिल है। इस बीच चलिए हम जानते हैं कि टीमें कब और किन स्थिति में अपने प्लेयर्स को बदल सकती है। वहीं इस बार रिप्लेसमेंट नियम में एक बदलाव भी हुआ है।

चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का नया नियम :-

harry brook
harry brook

इस नए नियम के अनुसार आईपीएल की टीमें अब अपने 12वें लीग मैच तक चोटिल खिलाड़ियों को बदल सकती हैं। इससे पहले यह रूल केवल 7 मैचों तक था। लेकिन इस बार इसको आगे बढाकर 12 मैच तक कर दिया गया है। इस बार रिप्लेसमेंट उसी खिलाड़ी का हो सकता है जो सीजन के लिए रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल में शामिल होगा।

jasprit bumrah
jasprit bumrah

इसके अलावा इस नए नियम के अनुसार रिप्लेसमेंट प्लेयर की फीस में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है। हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि रिप्लेस प्लेयर्स की लीग फीस मौजूदा सीजन के लिए टीम की फीस सीमा में नहीं गिनी जाती है। इस बीच अगर रिप्लेस हुए खिलाड़ी का अनुबंध अगले सीजन तक बढ़ाया जाता है तो उनकी फीस सैलरी सीमा में गिनी जाएगी।

IPL 2025 के बीच में रिप्लेसमेंट की शर्तें :-

ipl trophy
ipl trophy

1. किसी भी खिलाड़ी की इंजरी उसकी टीम के 12वें लीग मैच के दौरान या उससे पहले होनी चाहिए।

2. BCCI द्वारा नामित डॉक्टर को यह पुष्टि करनी होगी कि वह खिलाड़ी पूरा सीजन खत्म होने तक इंजरी से नहीं उबर सकता।

3. जो खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल से बाहर होगा, वह सीजन में आगे कोई मैच नहीं खेल सकता है।

4. सभी टीमों को यह सुनिश्चित करना होगा कि खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के बाद भी टीम में उसके अधिकतम 25 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version