Monday, August 18

IPL 2025: इस बार आगामी 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस बार भी आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। इस बार मुंबई के पास ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और मिचेल सैंटनर जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं। ये सभी गेंदबाज इस सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।

अब बस कुछ ही दिनों में आईपीएल 2025 का रोमांच शुरू होने वाला है। क्यूंकि आगमी 22 मार्च से इस बड़े टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। मुंबई इंडियन की टीम इस लीग की 5 बार विजेता रही है। वहीं एक बार फिर से यह टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ट्रॉफी जीतने की कोशिश करने वाली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा यह टीम इसके पिछले 4 सीजन से कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार सीजन 2025 में उनका स्क्वाड काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। इस सीजन के लिए अबकी बार मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी विभाग में कुछ शानदार खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। तभी तो आइए जानते हैं ऐसे 3 गेंदबाजों के बारे में, जो इस टीम के लिए सीजन 2025 में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।

ट्रेंट बोल्ट :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के घातक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट एक बार फिर से इस टीम में वापस लौट आए हैं। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। लेकिन इस बार हुई मेगा नीलामी में मुंबई की टीम ने उनको खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है।

Trent Boult
Trent Boult

इस कीवी तेज गेंदबाज को नई गेंद से स्विंग कराने में महारथ हासिल है। इसके चलते हुए वह पावरप्ले में जल्दी विकेट निकालने में माहिर हैं। इस बार के सीजन में मुंबई की टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस बार अगर वह अपनी फॉर्म को सही रखते हैं तो इस टीम के लिए वह सबसे बड़े विकेट टेकर बन सकते हैं।

दीपक चाहर :-

पिछले कई सीजनों से दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन इस बार उनको भी मुंबई ने मेगा नीलामी में खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। इस बार वह भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। यह तेज गेंदबाज भी अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Deepak Chahar
Deepak Chahar

इसके अलावा चाहर भी नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। इस समय भले ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन उनके पास आईपीएल का जबरदस्त अनुभव मौजूद है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन में वह अपनी लय में वापस आ जाते हैं तो मुंबई इंडियंस टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।

मिचेल सैंटनर :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर भी इस बार सीजन 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इस समय वह कीवी टीम के मौजूदा कप्तान भी हैं। वह एक स्मार्ट स्पिनर हैं जो विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी चालाकी से फंसाने में माहिर हैं।

Mitchell Santner
Mitchell Santner

आईपीएल 2025 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस को इस बार एक मजबूत स्पिनर की जरूरत थी। वहीं अब उनके आ जाने से अब इस टीम का स्पिन डिपार्टमेंट काफी मजबूत हो गया है। इस बीच अगर यहां की पिचें स्पिन को मदद करती हैं तो वह इस सीजन में मुंबई के लिए सबसे बड़े विकेट टेकर साबित हो सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version