Thursday, February 12

IPL 2025: इस बार आगामी 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे। वहीं इस नए सीजन में हमें गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिल सकता है। तभी तो हर बार की तरह इस बार भी बहुत जल्द आईपीएल 2025 का रोमांच सभी क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोलने वाला है। क्यूंकि 22 मार्च से इस नए आईपीएल सीजन की शुरुआत होने वाली है।

वैसे तो इस आईपीएल को बल्लेबाजों की लीग माना जाता है। लेकिन इसके हर संस्करण में सभी गेंदबाजों ने भी खूब कमाल दिखाए हैं। तभी तो पिछले 17 सीजन में कई ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अकेले दम अपनी टीम को जीत दिलाई है। उनमें से अभी तक आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ही एकमात्र गेंदबाज हैं। अभी तक वह आईपीएल में 205 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस बीच आईपीएल 2025 के सीजन में भी ये 3 गेंदबाज 200 आईपीएल विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार :-

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस बार वह आईपीएल 2025 के सीजन में RCB की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

इस समय वह 176 आईपीएल मैचों में 181 विकेट ले चुके हैं। अब ऐसे में अगर वह आईपीएल 2025 में 19 विकेट और हासिल कर लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर सकते हैं।

सुनील नरेन :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन काफी लंबे समय से केकेआर टीम का हिस्सा हैं। वहीं साल 2024 में उन्होंने KKR को चैंपियन बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

Sunil Narine
Sunil Narine

इस समय वह इस टीम के लिए गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान देते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 177 मैचों में 180 विकेट हासिल किए हैं। अब ऐसे में अगर वह IPL 2025 में 20 विकेट और ले लेते हैं तो उनके नाम 200 आईपीएल विकेट हो जाएंगे। तभी तो इस सीजन 2025 में वह भी इस बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

आर अश्विन :-

इस बार आईपीएल 2025 के सीजन में आर अश्विन CSK टीम की तरफ से खेलने के लिए उतरने वाले हैं। इससे पहले हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि साल 2009 से आईपीएल खेल रहे अश्विन ने CSK की ओर से ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद वह पुणे सुपर जाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं।

R Ashwin
R Ashwin

लेकिन इस बार वह एक बार फिर से CSK की टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम को भी स्पिनर के अनुकूल माना जाता है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 212 मैचों में खेलते हुए 180 विकेट लिए हैं। अब ऐसे में अगर आईपीएल 2025 के सीजन में वह 20 विकेट और हासिल कर लेते हैं तो वह भी अपने 200 आईपीएल विकेट पूरे कर लेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version