Friday, March 13

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक आईपीएल के इतिहास में एक चैंपियन टीम रही है। लेकिन फिर भी वह एक बार भी IPL खिताब नहीं जीत पाने के कारण काफी दुर्भाग्यशाली रही है। वह तीन बार इसके फाइनल में भी पहुंची है। जिसके चलते हुए इनके प्रशंसक ई साला कप नामदे (इस साल कप हमारा है) के आदर्श वाक्य के साथ चलते हैं। इस बार उनको पूरी उम्मीद है कि यह आगामी सीजन वास्तव में उनका होगा।

फाफ डु प्लेसिस द्वारा लगातार तीन सीज़न तक RCB का कप्तानी करने के बाद इस बार इसके कप्तान में बदलाव हुआ है। वहीं इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करने वाले हैं। वह इस टीम के साथ साल 2021 में जुड़े थे। इसके अलावा पिछले साल मेगा नीलामी में सभी 10 फ़्रैंचाइज़ियों ने काफ़ी ज़्यादा पैसे खर्च किए थे। तब RCB की टीम ने भी 119.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

हालांकि, बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने से हमेशा सकारात्मक नतीजे नहीं मिलते हैं। क्यूंकि टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा ही मायने रखती है। इस बीच आज हम नीलामी में की गई चार गलतियों पर नज़र डालते हैं। जिसके चलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विल जैक्स पर RTM का विकल्प न चुनना :-

इस सीजन यह उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है जो रॉयल चैलेंजर्स को परेशान कर सकती है। अगर इस बार फिर से वे एक बार खिताब जीतने में विफल रहते हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स साल 2024 में उनके लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। तब उन्होंने आठ मैचों में 175.57 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक भी लगाया था।

Will Jacks
Will Jacks

इस बार RCB के पास तीन राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड थे। जिसमें उसने सिर्फ़ तीन खिलाड़ियों विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया था। वहीं इनमें से एक RTM कार्ड का इस्तेमाल विल जैक्स को रिटेन करने के लिए किया जा सकता था। लेकिन बाद में उनको आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) ने INR 5.25 करोड़ में खरीद लिया था।

केएल राहुल के लिए नहीं लगाई बोली :-

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले क्रिकेट पंडितों ने अनुमान लगाया कि बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी केएल राहुल के लिए बोली लगा सकती है। क्यूंकि इससे पहले ही विकेटकीपर-बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रिलीज़ कर दिया था। वहीं उनकी अपनी पुरानी टीम में वापसी की संभावना हमेशा से ही बनी हुई थी।

KL Rahul
KL Rahul

इस बार मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ़ 10.50 करोड़ रुपये तक राहुल के लिए बोली लगाने की जंग में RCB काफी सक्रिय रही थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने आने से पहले ही दोनों ने पीछे हटना शुरू कर दिया। फिर अंत में DC ने 14 करोड़ रुपये में राहुल को खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

क्रुणाल पांड्या का चयन संदिग्ध :-

क्रुणाल पांड्या एक बहुमुखी ऑलराउंडर हैं। लेकिन इस दौरान उनके पास निरंतरता की काफी कमी है। क्यूंकि इसके उदाहरण के लिए उनके पिछले दो आईपीएल सीज़न को ही लें। इस बीच क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए साल 2023 और 2024 के संस्करणों में 29 मैचों में सिर्फ़ 15 विकेट लिए हैं और 321 रन बनाए हैं।

Krunal Pandya
Krunal Pandya

पिछले साल उनका गेंदबाजी औसत 42.50 का रहा था। यह उनके लिए काफी निराशाजनक कहा जा सकता है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने काफी रन लुटाए। अब आने वाले आईपीएल सीजन 2025 में बड़ौदा का यह क्रिकेटर कैसा प्रदर्शन करेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

RCB का सतर्क रुख :-

इस बार मेगा नीलामी 2025 में कई अन्य फ्रैंचाइजी ने बड़े खिलाड़ियों पर खूब पैसा लगाया था। जबकि इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अधिक सतर्क रुख अपनाया। इस नीलामी से पहले RCB ने केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस बार उन्होंने मोहम्मद सिराज या विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों पर RTM का उपयोग नहीं किया था।

Mohammad Siraj
Mohammad Siraj

जबकि यह टीम ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल जैसे प्रतिष्ठित सितारों पर बोली लगाने की कोशिश भी नहीं कर पाई। इसके अलावा इस टीम को स्पिन गेंदबाजी विभाग में एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है। इसके चलते हुए चहल इस फ्रैंचाइजी में एक शानदार वापसी कर सकते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। क्यूंकि मेगा नीलामी में इस बार उनको पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version