Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: आईसीसी मेगा इवेंट के 8वें मैच में आज 26 फरवरी को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीम ग्रुप-B में मौजूद हैं। वहीं इन दोनों को अपने पहले मैच में हार मिली थी। अब ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच की फैंटसी इलेवन और जरूरी बातों के बारे में।

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान से जीते हैं 2 वनडे :-

इस फॉर्मेट में खेलते हुए ये दोनों टीमें अभी तक कुल 3 मैचों में आमने-सामने आई हैं। इनमें से इंग्लैंड की टीम को 2 मैचों में जीत मिली है। जबकि एक मैच को अफगानिस्तान की टीम ने जीतकर अपने नाम किया था।

Afghanistan vs England match
Afghanistan vs England match

इसके अलावा ये दोनों टीमें आखिरी बार साल 2023 के वनडे विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ खेली थी। तब इस मैच को अफगानिस्तान की टीम ने 69 रन से जीत लिया था। उस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह विश्व कप का मुकाबला खेला गया था।

इस तरह की हो सकती है अफगानिस्तान की टीम :-

इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रन से हार मिली थी। अफ्रीकी टीम ने उस मैच में अफगान टीम को जीत के लिए 316 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन तब वह केवल 208 रन ही बना सकी थी। इस मैच में अफगान टीम रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत चाहेगी।

Afghanistan vs England match
Afghanistan vs England match

अफगानिस्तान संभावित एकादश :- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी और नूर अहमद।

अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन चाहेगी इंग्लिश टीम :-

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्यूंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वहीं इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज 352 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके थे। लेकिन आज इंग्लिश टीम अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन चाहेगी।

Afghanistan vs England match
Afghanistan vs England match

इंग्लैंड संभावित एकादश :- फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, आदिल राशिद और मार्क वुड।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें :-

पिछले मुकाबले में बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों पर 165 रन बनाए थे। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 17 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनके अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रुट ने भी इसी मैच में अर्धशतक लगाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए थे।

england team
england team

जबकि दूसरी तरफ अफगानिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज रहमत शाह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले अपने पिछले मैच में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली थी। अब इस मैच में भी इन सभी से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : जोस बटलर (उपकप्तान) और रहमानुल्लाह गुरबाज।

बल्लेबाज : बेन डकेट (कप्तान), रहमत शाह, इब्राहिम जादरान और हैरी ब्रूक।

ऑलराउंडर्स : जो रूट और ग्लेन मैक्सवेल।

गेंदबाज : जोफ्रा आर्चर, राशिद खान और आदिल राशिद।

आज बुधवार 26 फरवरी को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। भारत में इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version