Wednesday, February 11

रविवार, 25 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ‘डेड रबर’ मुकाबला खेला गया। भले ही मुकाबला प्लेऑफ़ रेस से बाहर हो, लेकिन SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस मैच को अपने ऐतिहासिक लम्हे से यादगार बना दिया।

100 छक्कों के क्लब में पहुंचे अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma
IPL 2025, Abhishek Sharma/Getty Images

ताबड़तोड़ अंदाज़ में पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अभिषेक ने सिर्फ 16 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो शानदार छक्के शामिल थे। ये दोनों छक्के सुनील नरेन की गेंदों पर आए। इसी के साथ अभिषेक ने IPL में अपने 100 छक्के पूरे किए।

विराट-रोहित जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री

अभिषेक शर्मा अब उन खास खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम IPL में 100 या उससे ज्यादा छक्के हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं। IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले वे 41वें खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL में सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

क्रिस गेल अब भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिनके नाम IPL में सबसे ज़्यादा 357 छक्के हैं। उसके बाद रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 297 छक्के हैं और वे 300 के आंकड़े के बेहद करीब हैं।

शानदार रहा अभिषेक का 2025 सीज़न

अभिषेक शर्मा के लिए IPL 2025 सीज़न शानदार रहा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने 13 पारियों में 439 रन बनाए हैं और लगातार टीम के लिए तेज़ शुरुआत दिलाई है।

‘बेबी ब्रावो’ से ‘बिग हिटर’ तक का सफर

अभिषेक शर्मा अब IPL में सिर्फ एक युवा टैलेंट नहीं रहे, बल्कि अब वो एक बड़ा नाम बन चुके हैं। 100 छक्कों की लिस्ट में शामिल होना इस बात का सबूत है कि आने वाले सालों में ये खिलाड़ी इंडियन क्रिकेट का बड़ा सितारा बन सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version