Tuesday, February 17

IPL 2025 के 66वें मुकाबले में आज शाम सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के कारण कमजोर नजर आ रही है। एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो कि दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं, अफगानी ओपनर सेदिकुल्लाह अटल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जिनसे एक तेजतर्रार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

पंजाब किंग्स की नजरें जीत पर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन अभी उनका काम अधूरा है। उन्होंने इस मैच को अगले दौर के लिए लय बनाने का बेहतरीन मौका बताया। आज के मुकाबले के लिए जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है, जो पंजाब की बैटिंग और ऑलराउंड विकल्पों को मजबूती देंगे।

डु प्लेसी ने गेंदबाजी को बताया फायदे का सौदा

टॉस के वक्त दिल्ली के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन इस बार कुछ अलग है और अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरना लक्ष्य का पीछा करते समय फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने माना कि टीम का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन आज वे पांचवें स्थान के लिए खेल रहे हैं और आखिरी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर्स

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यांसिन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, काइल जैमिसन, जेवियर बार्टलेट।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, मानवंत कुमार, त्रिपुर्णा विजय, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे।

टॉप 2 में जगह बनाने के लिए अहम मुकाबला

यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जीत के साथ वे टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीदों को मजबूती दे सकते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का यह आखिरी मैच है और टीम बेहतर विदाई की कोशिश में होगी। अब देखना होगा कि फाफ की टीम गेंदबाजी का फैसला कितना कारगर साबित कर पाती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version