Thursday, February 26

IPL 2025 अपने पूरे जोरों पर है, लेकिन मैदान पर रोमांच के साथ-साथ खिलाड़ियों पर जुर्माने की भी बौछार हो रही है। 30 मार्च से 7 अप्रैल के बीच सिर्फ 9 दिनों में 5 खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा है और एक खिलाड़ी को निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा है। आइए जानते हैं इन 9 दिनों में किस पर क्या बीता।

1. 30 मार्च – हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना

Hardik Pandya, IPL 2025
Hardik Pandya, IPL 2025/Getty Images

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जैसे ही मैदान में वापसी की, स्लो ओवर रेट के चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।  वही गलती थी जिसके कारण उन्हें पहले एक मैच का बैन झेलना पड़ा था।

2. 31 मार्च – रियान पराग भी फंसे

Riyan Parag, Rajasthan Royals (RR), IPL 2025
Riyan Parag, Rajasthan Royals (RR), IPL 2025

इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग पर भी स्लो ओवर रेट की गलती के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल 2025 में आरआर की टीम ने 4 मुकाबले खेलते हुए उन्होंने 2 मैचों में जीत और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।  पाइंट्स टेबल में 4 अंको के साथ रियान की टीम 7वें स्थान पर मौजूद है।

3. 2 और 5 अप्रैल – दिग्वेश राठी पर दो बार कार्रवाई

Digvesh Rathi’s Angry Notebook Celebration Goes Viral vs Priyansh Arya
Digvesh Rathi’s Angry Notebook Celebration Goes Viral vs Priyansh Arya

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी ने एक विकेट लेने के बाद ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया, जिसकी कीमत उन्हें अपनी 25% मैच फीस गंवाकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं, 5 अप्रैल को दोबारा नियमों के उल्लंघन के चलते उनकी 50% मैच फीस काटी गई और उनके खाते में दो डिमेरिट अंक भी जुड़ गए।

4. 3 अप्रैल – रबाडा लौटे घर

Kagiso Rabada, Gujarat Titans, IPL 2025
Kagiso Rabada, Gujarat Titans, IPL 2025/Getty Images

गुजरात टाइटंस के पेसर कगिसो रबाडा को निजी कारणों से अपने देश लौटना पड़ा। टीम ने फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। फिलहाल शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ पाइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ दूसरे स्थान पर कायम है।

5. 5 अप्रैल – ऋषभ पंत पर जुर्माना

Rishabh Pant, IPL 2025
Rishabh Pant, IPL 2025/Getty Images

मुंबई के खिलाफ मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की टीम ने भी स्लो ओवर रेट की गलती की और इस वजह से उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का मौजूदा फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। अभी तक पंत के बल्ले से 4 मुकाबलों में कुछ खास रन नहीं आए हैं।

6. 7 अप्रैल – ईशांत शर्मा पर लगा आरोप

Ishant Sharma, IPL 2025
Ishant Sharma, IPL 2025/Getty Images

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी गेंदबाज़ ईशांत शर्मा को लेवल-1 अपराध का दोषी पाया गया और उनकी 25% मैच फीस काटी गई। इस सीजन में ईशांत ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और आगे के आने वाले मैचों के लिए भी वह टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version