IPL 2025: इस समय आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है। वहीं इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित किया जाएगा। यहां पर दो दिनों तक इन सभी खिलाड़ियों की बोली लगेगी। वहीं इसके अलावा इस बार मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1576 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इनमें से 1165 भारतीय खिलाड़ी है जबकि 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। लेकिन इस बार (IPL 2025) सभी टीमें सिर्फ 204 खिलाड़ियों को ही खरीद सकेंगी। वहीं आज हम आपको बताने वाले है उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनका एक समय आईपीएल में खूब नाम था। लेकिन अब इन सभी को मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिलने वाला है।
पृथ्वी शॉ :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले ही अब पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। क्यूंकि वह आईपीएल के पिछले 2 सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप रहे है। लेकिन कभी इस खिलाड़ी को भारतीय टीम का भविष्य का सितारा माना जाता था। इसके अलावा अब वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है।

इसके अलावा एक रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार मेगा नीलामी के लिए शॉ ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है। वहीं अब उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उनको खरीदार मिलना काफी मुश्किल लग रहा है।
IPL 2025 अमित मिश्रा :-
भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा को भी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने रिलीज कर दिया है। यह लेग स्पिनर गेंदबाज आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक है।

लेकिन अब वह रिलीज होने के बाद इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा अब उनकी उम्र भी काफी हो चुकी है। जिसके चलते हुए अब शायद ही आईपीएल में उनको खरीदार मिले। वहीं उन्होंने आईपीएल में अभी तक 162 मैचों में खेलते हुए 174 विकेट हासिल किए हैं।
मनीष पांडे :-
इस बार अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। इसके अलावा यह बल्लेबाज आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से खेल रहे है। इसके अलावा अब वह रिलीज होने के बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भाग लेंगे।

वहीं इस बल्लेबाज का फॉर्म भी पिछले कुछ सालों में लगातार गिरता चला गया है। क्यूंकि अब उनका प्रदर्शन पहले की तरह का नहीं रहा है। जिसके चलते हुए अब उनको आईपीएल में खरीदार मिलना मुश्किल लग रहा है। वहीं मनीष पांडे ने आईपीएल में अभी तक 171 मैचों में खेलते हुए कुल 3850 रन बनाए हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








