Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी इस बार 24-25 नवंबर को होने वाली है। इस बार मेगा नीलामी (IPL 2025) में इन 10 खिलाड़ियों पर सभी टीमें खुलकर बोली लगा सकती हैं। वहीं इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन न करके सभी को चौंका दिया है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है।

वहीं अब इस वजह से यह खिलाड़ी भी मेगा नीलामी में आने वाला है। क्यूंकि पिछले सीजन में साल 2024 में उनकी कप्तानी में ही केकेआर की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं इस बार आईपीएल (IPL 2025) की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली है। वहीं इस बार नीलामी में कई बड़े नाम भी शामिल होने वाले है।

IPL 2025 ऋषभ पंत (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK लगा सकती है ऋषभ पंत पर बड़ी बोली
image source vis getty images

इस बार मेगा नीलामी (IPL 2025) में पंत पर सबसे अधिक बोली लग सकती है। क्यूंकि इस बार पंजाब, चेन्नई और आरसीबी जैसी टीमें पंत के लिए खुलकर बोली लगा सकती है। वहीं आरसीबी और पंजाब के लिए पंत अच्छे कप्तान भी साबित हो सकते हैं। तभी तो हमें इस बार पूरी उम्मीद है कि पंत पर 20 करोड़ से अधिक बोली लग सकती है।

श्रेयस अय्यर (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Shreyas Iyer
image source vis getty images

इस बार होने वाली मेगा नीलामी (IPL 2025) में अय्यर को खरीदने के लिए डीसी 25 करोड़ रुपये तक बोली लगा सकती है। क्यूंकि पंत के चले जाने के बाद डीसी को एक कप्तान की खोज है। तभी तो अब ऐसे में अय्यर उनकी कप्तान के रूप में पहली पसंद हो सकते है। क्यूंकि इस खिलाडी की ही कप्तानी में केकेआर ने पिछला सीजन अपने नाम किया था।

केएल राहुल (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

KL Rahul
image source vis getty images

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स से अपना नाता तोड़ लिया है। वहीं अभी इस लीग में खेलते हुए अब उनके स्ट्राइक रेट पर भी सवालिया निशान लगने लगे है। तभी तो इस बार की मेगा नीलामी में उनको भी कई टीमें अपने साथ जोड़ सकती है।

इशान किशन (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Ishan Kishan: झारखंड की रणजी ट्रॉफी टीम घोषित, ईशान किशन को मिली टीम की कमान
image source vis getty images

इस बार के सीजन से पहले मुंबई की टीम ने इशान किशन को रिलीज कर दिया है। तभी तो झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज साल 2022 की मेगा नीलामी (IPL 2025) में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। तब मुंबई की टीम ने उनको 15.25 करोड़ में खरीदा था। तभी तो अब उनके ऊपर भी इस मेगा नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।

युजवेंद्र चहल (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Yuzvendra Chahal
image source vis getty images

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को इस बार रिलीज कर दिया है। वह एक विकेट टेकिंग गेंदबाज भी है। तभी तो उनपर इस मेगा नीलामी (IPL 2025) में एक बार फिर से बड़ी बोली लग सकती है। इसके अलावा हमें पूरी उम्मीद है कि यह गेंदबाज काफी महंगा बिकने वाला है।

अर्शदीप सिंह (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Arshdeep Singh
image source vis getty images

पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन से पहले अपने स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रिलीज कर दिया है। क्यूंकि इस समय जसप्रीत बुमराह के बाद अर्शदीप सिंह भारत के अहम गेंदबाज हैं। इसके अलावा यह गेंदबाज शुरुआत में विकेट लेने और डेथओवरों में बॉलिंग करने की क्षमता रखते हैं। उनके इसी परफॉर्मेंस के चलते हुए उन पर भी इस बार पैसों की बारिश हो सकती है।

मोहम्मद शमी (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Mohammed Shami
image source vis getty images

गुजरात टाइटन्स की टीम ने अपने स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी इस सीजन से पहले ही रिलीज कर दिया है। क्यूंकि शमी के लिए फिटनेस फिलहाल एक बड़ा मुद्दा है। उनकी इसी वजह के चलते हुए गुजरात टाइटन्स की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। वहीं यह तेज गेंदबाज अभी भी रिहैब कर रहे हैं। इसके अलावा जब भी यह खिलाड़ी फिट होकर वापसी करेंगे तो एक शानदार खिलाड़ी होंगे।

मिशेल स्टार्क (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Mitchell Starc
image source vis getty images

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने सबसे महंगे तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। क्यूंकि उनको पिछले सीजन में केकेआर की टीम ने 24.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा वह अभी तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। तभी तो हमें एक बार फिर पूरी उम्मीद है कि सभी टीमें उनपर खुलकर बोली लगाएंगी।

जोस बटलर (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) :-

Jos Buttler
image source vis getty images

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को इस आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। लेकिन फिर भी हमें इस बार पूरी उम्मीद है कि यह टीम एक बार फिर से इस शानदार खिलाड़ी को दोबारा से अपनी टीम के साथ जोड़ लेगी। क्यूंकि यह एक मैच विजेता खिलाड़ी है। उनकी इसी खूबी के चलते ही कोई भी टीम उनको अपने हाथ से जाने नहीं देगी।

रचिन रविंद्र (बेस प्राइस- 1.5 करोड़ रुपये) :-

Rachin Ravindra
image source vis getty images

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस आगामी सीजन से पहले रचिन रविंद्र को रिलीज कर दिया है। वहीं इस समय यह कीवी खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे है। तभी तो उनकी इस शानदार फॉर्म के चलते हुए ही सभी टीमें इस सीजन के लिए उनपर बड़ी बोली लगा सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version