Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Border Gavaskar Trophy: इस बार भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। वहीं साल 1996 से शुरू हुई इस सीरीज में दोनों टीमों के कई दिग्गज गेंदबाज खेले हैं।

Border-Gavaskar Trophy
image source vis getty images

इसके अलावा पिछली 4 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) पर भारतीय टीम ने अपना कब्जा जमाया है। तभी तो आइए ऐसे में दोनों देशों के उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने खेलते हुए इस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।

Border Gavaskar Trophy नाथन लियोन :-

इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस स्पिन गेंदबाज ने साल 2011 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था।

Nathan Lyon
image source vis getty images

वहीं अब तक इस स्पिन गेंदबाज ने 26 टेस्ट की 47 पारियों में 32.40 की औसत से 116 विकेट लिए हैं। इस बीच खेलते हुए उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/50 विकेट का रहा है। इसके अलावा इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में लियोन के नाम 3 बार 4 विकेट हॉल भी है।

रविचंद्रन अश्विन :-

इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन हैं। इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने साल 2011 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेला था। वहीं अभी तक उन्होंने इस सीरीज में कुल 22 मुकाबले खेले है।

Ravichandran Ashwin
image source vis getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 42 पारियों में 28.36 की औसत से 114 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए है। जबकि 7 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। इसके अलावा इस दौरान खेलते हुए उनका इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/103 विकेट रहा है।

अनिल कुंबले :-

इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इस भारतीय दिग्गज गेंदबाज ने साल 1996 में इस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला था। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2008 में खेला था।

Anil Kumble
image source vis getty images

भारतीय दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 20 मैच खेले है। वहीं इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 38 पारियों में 30.32 की औसत से 111 विकेट लिए थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल और 10 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए है। इसी बीच कुंबले का इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/141 विकेट का रहा था।

हरभजन सिंह :-

इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह चौथे स्थान पर है। उन्होंने साल 1998 में इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अपना पहला मुकाबला खेला था। वहीं उन्होंने आखिरी बार इस सीरीज का अपना मुकाबला साल 2013 में खेला था।

Harbhajan Singh
image source vis getty images

इसके अलावा इस पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने इस टेस्ट सीरीज में 18 मैच खेले है। वहीं इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 35 पारियों में 29.95 की औसत से 95 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने खेलते हुए 3 बार 4 विकेट हॉल और 7 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। वहीं इस दौरान हरभजन सिंह का इस प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/84 विकेट का रहा था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version