IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। लेकिन इससे पहले 31 अक्टूबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। लेकिन इस बार के सीजन के लिए सभी टीमों को 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली है। तभी तो अब सभी टीमें अपने लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही इस बार रिटेन करने वाली है।

वहीं उनके बाकि के सभी खिलाड़ी इस बार (IPL 2025) होने वाले मेगा ऑक्शन में दिखाई देंगे। तभी तो इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में सभी की नजर आरसीबी की टीम पर रहेगी। क्यूंकि आरसीबी की टीम ऑक्शन में कुछ युवा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इन खिलाड़ियों में इस बार (IPL 2025) पंजाब किंग्स के खिलाड़ी भी शामिल है। वहीं पिछले सीजन आईपीएल 2024 में शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

अपने इस प्रदर्शन के चलते हुए उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। अपने इस शानदार खेल के चलते हुए उन्होंने यह भी दिखाया था कि वह मैच में हालात के अनुसार बल्लेबाजी करने के अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनके इस प्रदर्शन के चलते हुए भी यह माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले शशांक सिंह को भी रिलीज कर सकती है।
IPL 2025 शशांक सिंह को मेगा ऑक्शन में मिलेगी बड़ी रकम :-

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने पिछले सीजन आईपीएल 2024 में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। अब अगर इस बार वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) में होने वाले मेगा ऑक्शन में हिस्सा बनते है तो उनपर कई टीमें नजरें लगाए बैठी है। इन टीमों में से एक है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम। जो उन पर काफी मोटी रकम खर्च कर सकती है। क्यूंकि यह बल्लेबाज टीम के मीडिल ऑर्डर को काफी मजबूती प्रदान कर सकते है।
आईपीएल 2024 में किया था शानदार प्रदर्शन :-

आईपीएल 2024 के सीजन में शशांक सिंह ने अपने दम पर पंजाब किंग्स की टीम को कई मुकाबले जिताए थे। इसके अलावा उनके दम पर ही आईपीएल और टी20 का सर्वाधिक स्कोर पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ चेज किया था।

तभी तो अब अगर वह ऑक्शन में आते है तो कई फ्रेंचाइजियों की नजर उनपर रहेगी। वहीं शशांक सिंह ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए पंजाब के लिए सर्वाधिक 354 रन भी बनाए थे। इसके अलावा इन मैचों के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.65 का रहा था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








