MS Dhoni’s Viral T-Shirt Sends Message as IPL 2025 Remains Suspended: IPL 2025 के रुके हुए सीजन के बीच महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने शांत अंदाज़ में चर्चा में आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हाल ही में एक फ्लाइट में सफर करते हुए नज़र आए, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी मौजूदगी नहीं, बल्कि उनकी टीशर्ट का मैसेज रहा।

धोनी ने जो काली टीशर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था – “Duty, Honour, Country”। यह वीडियो फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें धोनी अपने केबिन बैग को ऊपर रखते दिख रहे हैं। किसी यात्री ने यह पल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

IPL 2025 की वापसी की तैयारियां तेज

धोनी इस वीडियो में बिना किसी तामझाम के आम मुसाफिरों की तरह सफर कर रहे थे। ऐसे वक्त में जब IPL 2025 अस्थायी रूप से रुका हुआ है और सभी टीमें फिर से शुरू होने के इंतजार में हैं, धोनी का यह साइलेंट ट्रिब्यूट फैंस के दिल को छू गया।

BCCI की तरफ से टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि IPL गुरुवार या शुक्रवार से फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से धर्मशाला को अब बचे हुए मैचों के लिए वेन्यू से हटा दिया गया है।

क्यों रोकी गई थी लीग, अब क्या होगा आगे?

दरअसल, पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में खेले गए मैच के दौरान सीमा पार से ड्रोन हमले की खबरें आई थीं। इसकी वजह से स्टेडियम में लाइट चली गई और दर्शकों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए IPL को कुछ दिन के लिए रोक दिया।

अब BCCI नई तारीखों और शहरों के साथ संशोधित शेड्यूल तैयार कर रहा है। सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे, लेकिन धर्मशाला को फिलहाल लिस्ट से हटा दिया गया है।

CSK के लिए सफर हो चुका है खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब खत्म हो चुका है। टीम ने अब तक 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। ऐसे में धोनी का यह शांत सफर और उनकी टीशर्ट का मैसेज फैंस के लिए किसी इमोशनल पल से कम नहीं रहा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version