Friday, February 20

IPL 2025, Pat Cummins Returns With Iconic Silence Pose: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट का आगाज नजदीक आ रहा है, सभी टीमें अपनी तैयारियों में तेजी से जुट गई हैं। इसी बीच, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की ग्रैंड एंट्री ने SRH कैंप और सोशल मीडिया पर माहौल गर्म कर दिया है।

पैट कमिंस की IPL 2025 में दमदार वापसी 

SRH, Pat Cummins
SRH, Pat Cummins/Getty Images

इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम को और मजबूत किया है। ईशान किशन, मोहम्मद शमी, एडम ज़म्पा और हर्षल पटेल जैसे स्टार खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम बैलेंस्ड और ख़तरनाक नजर आ रही है। SRH के फैंस इस बार टीम से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

कप्तान कमिंस की स्टाइलिश एंट्री

आईपीएल का अठारहवां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है और टीमें पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी पहले ही नेट्स में पसीना बहा रहे थे, लेकिन फैंस को अपने कप्तान का इंतजार था। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब पैट कमिंस ने सनराइजर्स कैंप को जॉइन कर लिया।

SRH फ्रैंचाइज़ी ने कमिंस के वेलकम के लिए एक धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फैंस उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वीडियो के आखिर में कमिंस अपने आइकॉनिक ‘साइलेंस’ पोज में नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर छा चुका है। ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो गया।

SRH ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Ssshhhh! Skipper’s here.”

कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की नई उम्मीदें

अगर क्रिकेट की दुनिया में पैट कमिंस की बादशाहत की बात करें, तो उन्होंने अपनी लीडरशिप क्वालिटी और घातक गेंदबाजी से खुद को साबित किया है। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद उनकी कप्तानी में शानदार खेली थी, लेकिन फाइनल में केकेआर से 8 विकेट से हारकर ट्रॉफी से चूक गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version