IPL 2025 Playoffs Qualification Chances: IPL 2025 अब अपने अहम मोड़ पर आ गया है। लीग स्टेज के आखिरी मैच नज़दीक हैं और हर टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इस समय तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से बाहर नहीं हुई है, लेकिन कुछ टीमों ने मजबूत पकड़ बना ली है, जबकि कई टीमों की उम्मीदें अब सिर्फ गणितीय समीकरणों पर टिकी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुँच गई है। आइए जानते हैं, 46वें मुकाबले के समाप्त होने तक कौन सी टीम पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ी है और उनके लिए प्लेऑफ में पहुँचने के कितने प्रतिशत चांस हैं।

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) – 88% चांस

दिल्ली पर जीत दर्ज करने के बाद RCB अंकतालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और उनके 18 से 20 अंक तक पहुँचने की अच्छी संभावना है। इतिहास चाहे जो कहे, लेकिन इस बार बैंगलोर के लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी साफ नजर आ रहा है।

2. गुजरात टाइटंस (GT) – 82%

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके पास अभी कई मैच बचे हैं। यह टीम अब बड़े ही 16 से 18 अंक तक पहुँच सकती है और अगर वो अपनी लय बनाए रखते हैं तो प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग तय है।

3. दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 70%

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार लगातार अच्छा खेल दिखाया है। हालांकि, RCB से मिली हार ने उन्हें थोड़ा पीछे किया है, लेकिन उनके पास भी 16 से 18 अंकों तक पहुँचने का पूरा मौका है। अगर दिल्ली आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो प्लेऑफ में पहुँच सकती है।

4. मुंबई इंडियंस (MI) – 65%

मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की है और लगातार पांच मैच जीते हैं। 14 से 16 अंकों तक पहुँचने की संभावना है, लेकिन टॉप चार में जगह बनाने के लिए उन्हें आगे भी लगातार जीतते रहना होगा, क्योंकि मुकाबला काफी कड़ा है।

5. पंजाब किंग्स (PBKS) – 50%

पंजाब किंग्स ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन हाल के मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब उनके पास 13 से 14 अंक तक पहुँचने का मौका है। पंजाब के लिए हर मैच जीतना जरूरी हो गया है ताकि वो प्लेऑफ की दौड़ में बने रह सकें।

6. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – 25%

लखनऊ के कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन टीम का सामूहिक प्रदर्शन कमजोर रहा है। अब उन्हें बाकी बचे सारे मैच जीतने होंगे तभी उनके पास प्लेऑफ में पहुँचने का थोड़ा सा मौका रहेगा।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 10%

KKR का इस सीजन में सफर मुश्किलों से भरा रहा है। अब उनका आगे बढ़ना सिर्फ अपने दम पर नहीं बल्कि बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा। उनकी प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीद बहुत कम बची है।

8. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 5% मौका

हैदराबाद के लिए इस बार प्लेऑफ में पहुँचना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है। वे 10 से 12 अंक तक पहुँच सकते हैं, लेकिन अब उन्हें चमत्कार जैसी वापसी की जरूरत है।

9. राजस्थान रॉयल्स (RR) – 3% मौका

पाँच लगातार हार ने राजस्थान की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। अब वे अधिकतम 9 से 10 अंक तक ही पहुँच सकते हैं, जो प्लेऑफ में पहुँचने के लिए काफी नहीं होंगे।

10. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 2% मौका

चेन्नई सुपर किंग्स भी इस बार कमजोर दिखी है। वे अब 8 से 10 अंकों तक ही पहुँच सकते हैं और उनका प्लेऑफ में पहुँचना अब दूसरे टीमों के नतीजों पर टिका हुआ है, जो मुश्किल काम है।

ऊपर दिए गए सभी समीकरणों पर नजर डालें तो, आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की स्थिति सबसे मजबूत है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास भी अच्छा मौका है, लेकिन उन्हें हर मुकाबले में ध्यान देना होगा।

इसके अलावा, पंजाब, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। अब हर मैच बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस अपने चरम पर पहुँच चुकी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version