IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी में इस बार 75 लाख की बेस प्राइस वाले युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को ऑक्शन में मिल सकते है करोड़ों रूपये। तभी तो उनपर इस बार पंजाब और मुंबई की टीम की नजर है।

वहीं इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मेगा नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली है। क्यूंकि इस बार कई खिलाड़ी मेगा नीलामी में रिकॉर्ड बना सकते है। इसके अलावा इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के एक युवा ओपनर ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस से 10 गुणा ज्यादा कमा सकते है।
IPL 2025 मेगा नीलामी में पृथ्वी शॉ की लगेगी लॉटरी :-
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले दिल्ली की टीम ने उनको रिलीज कर दिया है।

वहीं इस बार मेगा नीलामी में वह 75 लाख की बेस प्राइस के साथ उतर रहे है। इसके अलावा यह खिलाड़ी एक अटैकिंग सलामी बल्लेबाज हैं। यह खिलाड़ी लंबी पारियां खेलने की क्षमता रखता है। तभी तो इस बार (IPL 2025) सभी टीमें ऑक्शन में उनपर बड़ी बोली लगाते हुए दिखाई देंगी।
मुंबई और पंजाब की टीमें लगाएंगी पृथ्वी शॉ पर करोड़ों की बोली :-
इस बार होने वाले आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ पर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स काफी बड़ी बोली लगा सकती हैं। क्यूंकि मुंबई की टीम ने इस बार ईशान किशन को रिलीज कर दिया है जिसके चलते हुए उनको एक ओपनर की तलाश है। इसके अलावा यह सलामी बल्लेबाज काफी अटैकिंग क्रिकेट भी खेलता है। वहीं इसके अलावा वह मुंबई से ही संबंध रखते हैं।

तभी तो अब ऐसे में मुंबई की टीम उनपर (IPL 2025) बड़ी बोली लगा सकती है। इसके अलावा इस बार पंजाब किंग्स भी शॉ पर बोली लगा सकती है। क्यूंकि पंजाब की टीम के हेड कोच रिकी पोटिंग से शॉ की अच्छी बांडिंग है। वहीं इस बार पोंटिंग पंजाब के लिए नई टीम बना रहे हैं। अब ऐसे में वह बतौर ओपनर शॉ को टारगेट कर सकते हैं। तभी तो इस बार (IPL 2025) मेगा नीलामी में ये दोनों ही टीमें शॉ पर 7 करोड़ तक की बोली लगा सकती हैं।
पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर :-

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2018 के सीजन में खेलते हुए किया था। उन्होंने साल 2018 से लेकर 2024 के बीच आईपीएल में अभी तक 79 मैचों में 14 अर्धशतक लगाते हुए 147 से उपर की स्ट्राइक रेट के साथ 1892 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


