Wednesday, February 25

IPL 2025, CSK and RCB:- आईपीएल 2025 के सीजन का 8वां मैच चेन्नई में सीएसके और आरसीबी की टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल इतिहास का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर हो या आईपीएल हो उन्होंने इस लीग में सीएसके के लिए खेलते हुए अपना काफी बड़ा योगदान दिया है। क्यूंकि इस टीम की कई यादगार जीतों में इस दिग्गज खिलाड़ी की काफी अहम भूमिका रही है। इनमें उनका साल 2023 का खिताब सबसे खास रहा है। इस बीच 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में खेलते हुए उन्होंने आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जडेजा :-

आईपीएल 2025 सीजन के 8वें मैच में जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल के इतिहास में 3000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

इस मैच से पहले जडेजा को 3000 रन का आंकड़ा छूने के लिए केवल 24 रनों की ही जरुरत थी। वहीं इस मैच में छक्का लगाकर वह इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने 25 रन बनाए। वहीं इस मौजूदा समय में आईपीएल में उनके आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। उनका यह कारनामा अब उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है। इसको वह इंटरनेशनल स्तर पर भी साबित कर चुके हैं।

जडेजा का आईपीएल करियर :-

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। तब से लेकर अभी तक आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने 242 मैचों में 3001 रन और 160 विकेट हासिल किए हैं। इस इंडियन लीग में वह अभी तक 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस बीच उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

ऐसा रहा CSK and RCB का मैच :-

इस मैच में टॉस को हारने के बाद आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। तब पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम ने अपने बल्लेबाज फिल सॉल्ट के 32, देवदत्त पड्डिकल के 27, रजत पाटीदार के 51 और टिम डेविड के 22 रन की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। वहीं सीएसके के लिए गेंदबाज नूर अहमद ने 3 और पाथिराना ने 2 विकेट लिए। इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई सीएसके की टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 146 रन ही बना पाई।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

चेन्नई की टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन रचिन रवींद्र ने बनाए। इसके बाद इस टीम के लिए जडेजा ने 25, शिवम दुबे ने 19, धोनी ने 16 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट जोश हेजलवुड ने लिए। इसके अलावा यश दयाल और लिविंगस्टन ने भी 2-2 विकेट लिए। जबकि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी एक विकेट मिला। वहीं मैच के समाप्त होने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version