Wednesday, February 11

आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में नाबाद 105 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत SRH ने 20 ओवर में 278 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में KKR की पूरी टीम 18.4 ओवर में 168 रन पर सिमट गई।

क्लासेन ने खेली तूफ़ानी पारी

IPL 2025, SRH thrashed KKR by 110 runs with Klaasen's stormy century
IPL 2025, SRH thrashed KKR by 110 runs with Klaasen’s stormy century/Getty Images

SRH ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाए और ट्रैविस हेड के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। हेड ने 40 गेंदों में 76 रन बनाए, लेकिन शो चुराया क्लासेन ने, जिन्होंने महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 9 छक्कों और 7 चौकों की मदद से कुल 105* रन बनाए।

SRH का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

SRH ने 278/3 का स्कोर बनाकर आईपीएल इतिहास में अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। क्लासेन के अलावा ईशान किशन ने भी 20 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को अंत तक रफ्तार दी। KKR के गेंदबाज़ों के लिए यह दिन बेहद खराब रहा, और कोई भी SRH के बैटरों को रोक नहीं सका।

शुरुआत से ही बैकफुट पर KKR

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत लड़खड़ाती रही। पावरप्ले में ही दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए। सुनील नारायण (31) और हरषित राणा (34) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन मिडल ऑर्डर पूरी तरह नाकाम रहा। KKR की पूरी टीम 18.4 ओवर में 168 रन पर ढेर हो गई।

SRH की गेंदबाज़ी में भी दिखा दम

जयदेव उनादकट और ईशान मालिंगा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि हर्ष दुबे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। पूरी गेंदबाज़ी यूनिट ने KKR के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version