Wednesday, February 18

IPL 2025, SRH vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकाबले में आज शाम 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी रहने के लिए पूरा दमखम झोंकेंगी।

टीमों की मौजूदा फॉर्म पर नज़र

IPL 2025, SRH vs MI: Mumbai Indians won the toss, decided to bowl first
IPL 2025, SRH vs MI: Mumbai Indians won the toss, decided to bowl first/Getty Images

सनराइजर्स हैदराबाद की फॉर्म इस सीज़न में उतार-चढ़ाव भरी रही है। टीम ने अपने पिछले 7 मुकाबलों में 2 जीते और 5 हारे हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीज़न चुनौतीपूर्ण रहा है। पिछले 8 मैचों में 4 जीत दर्ज कर सकी है और चार मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

SRH XI : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर्स : अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

MI XI : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर,  दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर

इम्पैक्ट प्लेयर्स : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, सत्यनारायण राजू, राज बावा, रॉबिन मिंज

सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत और रणनीति

Pat Cummins, SRH vs MI
Pat Cummins, SRH vs MI/Getty Images

SRH की बल्लेबाज़ी में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से विपक्षी गेंदबाज़ों की नींद उड़ाई है। कप्तान पैट कमिंस गेंदबाज़ी में लय में दिखे हैं, वहीं जयदेव उनादकट ने भी अहम मौकों पर विकेट लिए हैं। SRH की रणनीति एक संतुलित खेल के साथ मैदान में उतरने की होगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और उम्मीदें

MI की बल्लेबाज़ी की कमान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। सूर्यकुमार जहां ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं, वहीं रोहित अपनी अनुभवपूर्ण पारियों से टीम को संभालते हैं। गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह SRH के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या भी ऑलराउंड भूमिका में कुछ खास करना चाहेंगे।

पिछले मुकाबलों में कौन रहा भारी?

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 12 बार जीत हासिल की है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 10 बार विजयी रही है। एक मुकाबला टाई रहा है। पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो MI ने 3 और SRH ने 2 मैच जीते हैं। इससे साफ है कि मुकाबला कड़ा और कांटे का होगा।

मैच में दोनों ही टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो एकतरफा मुकाबला बना सकते हैं। SRH की बल्लेबाज़ी और MI की गेंदबाज़ी के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा। फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version