Wednesday, February 18

IPL 2025 के रोमांच के बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और फेमस रेडियो जॉकी RJ महवश फिर से एक साथ दिखाई दिए हैं। इस बार ये जोड़ी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नजर आई और इनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मचा दी है।

वायरल वीडियो में दोनों साथ-साथ मुस्कुराते नजर आए

Yuzvendra Chahal and mahvash
Yuzvendra Chahal and mahvash/Getty Images

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि चहल और महवश साथ में एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ी भी दिखे। वीडियो में दोनों मुस्कुराते और आपस में बातचीत करते हुए टीम बस की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को ये केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही ट्विटर (अब X) पर फैंस ने इस जोड़ी को #ChahVash टैग से ट्रेंड कराना शुरू कर दिया। यूजर्स उन्हें “क्रिकेट का नया पावर कपल” बता रहे हैं। एक यूज़र @GrokBhau ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Yuzvendra Chahal with RJ Mahvash ”, जिसके बाद  सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।

धनश्री से तलाक के बाद पहली बार किसी के साथ दिखे चहल

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash
Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash/Getty Images

बता दें कि, चहल ने 2020 में कोरियोग्राफर और इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा से शादी की थी। लेकिन हाल ही में उनका तलाक हो चुका है। दोनों की शादी 20 मार्च 2025 को आधिकारिक रूप से खत्म हो गई। ऐसे में RJ महवश के साथ उनकी लगातार मौजूदगी को फैंस नई शुरुआत मान रहे हैं।

पंजाब किंग्स के हर मैच में नजर आ रही हैं RJ महवश

RJ महवश को इस सीजन पंजाब किंग्स के कई मैचों में स्पॉट किया गया है। खास बात ये रही कि जब भी चहल अच्छा प्रदर्शन करते हैं, महवश उनकी तारीफ सोशल मीडिया पर जरूर करती हैं। मोहाली में एक मैच के बाद उन्होंने चहल के साथ सेल्फी डालते हुए लिखा:

“What a talented man. Highest wicket-taker for a reason. Asambhav”

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

महवश ने हाल ही में एक और मैच के दौरान चंडीगढ़ स्टेडियम से कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वो चहल को चीयर करती दिखीं। इन तस्वीरों ने भी इस चर्चा को और हवा दी कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है।

हालांकि, अब तक ना चहल और ना ही महवश ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बात कही है। दोनों चुप हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी और बॉन्डिंग बहुत कुछ बयां कर रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version