क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 में नजर आया है। इस सीजन में जहाँ कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी इस बार पूरी तरह बेबस नजर आए। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 स्टार बल्लेबाजों के बारे में बताएँगे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 300 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं।
1. रोहित शर्मा – मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 में रन ना बना पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित का नाम शामिल है। इस सीजन में खेल गए 9 मैचों में रोहित ने 157.22 स्ट्राइक रेट और 35.38 की औसत से 283 रन ही बना पाए हैं। MI के टीम इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल हुई है।
2. रोवमेन पॉवेल – कोलकाता नाइट राइडर्स
वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल ने साल 2026 में KKR की तरफ से फिनिशर की भूमिका के टीम में शामिल किया गया था। लेकिन फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर पॉवेल बिलकुल खरे नहीं उतर पाएं हैं।
आईपीएल 2026 में 11 मैचों में 135.08 की स्ट्राइक रेट और 38.00 की औसत से 190 रन ही बना पाए। अगले साल टीम मेंनेजमेंट इनको टीम से बाहर कर सकती है।
3. निकोलस पूरन- लखनऊ सुपर जायंट्स
मिडिल-ऑर्डर के सबसे खतरनाक बैट्समैन में से एक निकोलस पूरन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूरन पूरे टूर्नामेंट में अपनी पुरानी फॉर्म पाने के लिए स्ट्रगल करते हुए नजर आएं। IPL 2026 में खेले गए 13 मैचों में 131.82 के स्ट्राइक रेट और 19.33 के औसत से सिर्फ़ 232 रन ही बना पाए।
4. सूर्यकुमार यादव – मुंबई इंडियंस
मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर भी इस सीजन के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूर्या पूरे टूर्नामेंट में अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे।
इस सीजन में खेल गए 13 मैचों में सूर्यकुमार ने 147.54 स्ट्राइक रेट और 20.77 की औसत से 283 रन ही बना पाए हैं। MI के टीम इस सीजन प्रदर्शन निरशाजनक रहा।
5. अक्षर पटेल – दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस सीजन में बिलकुल भी फॉर्म में नजर नहीं आये हैं। इस बार दिल्ली प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी।
इस सीजन में खेल गए 14 मैचों में अक्षर ने 131.06 स्ट्राइक रेट और 19.22 की औसत से 173 रन ही बना पाए हैं।







