Wednesday, June 17

वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीत ली है। बाकी अवार्ड विजेता की लिस्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक खिताबी जीत के साथ 31 मार्च को आईपीएल 2026 का समापन हुआ। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे सीजन में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें अलग-अलग व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार प्रदर्शन से कई बड़े अवॉर्ड जीते, जबकि गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा और साई सुदर्शन भी पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल रहे। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के सभी अवॉर्ड विजेताओं और उन्हें मिली प्राइज मनी के बारे में।

आईपीएल 2026 के सभी अवॉर्ड विजेता और प्राइज मनी

विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 20 करोड़ रुपये

उपविजेता: गुजरात टाइटंस – 12.5 करोड़ रुपये

ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 10 लाख रुपये

पर्पल कैप: कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपये

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 15 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – टाटा सिएरा कार

सबसे ज्यादा डॉट गेंदें: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 10 लाख रुपये

फैंटेसी किंग: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपये

सुपर सिक्सेज: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 10 लाख रुपये

सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपये

कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 10 लाख रुपये

फेयरप्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स – 10 लाख रुपये

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कोलकाता नाइट राइडर्स का होम ग्राउंड) – 50 लाख रुपये

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (चार या उससे कम मैचों वाले मैदान): हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन – 25 लाख रुपये

RCB vs GT आईपीएल 2026 फाइनल के अवॉर्ड विजेता

प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली (42 गेंदों में 75 रन) – 5 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर: वेंकटेश अय्यर (200.0) – 1 लाख रुपये

सबसे ज्यादा डॉट गेंदें: भुवनेश्वर कुमार – 1 लाख रुपये

सबसे ज्यादा चौके: विराट कोहली (9) – 1 लाख रुपये

सबसे ज्यादा छक्के: विराट कोहली (3) – 1 लाख रुपये

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version