Saturday, June 20

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर अब माहौल गर्म होने लगा है। सभी फ्रैंचाइज़ी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। उन्होंने अब अपने टारगेट खिलाड़ियों की भी सूची तैयार कर ली है ताकि वो अपने मनमुताबिक टीम बना सकें। आईपीएल की नीलामी 16 दिसंबर को अबूधाबी में होनी है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस टीम के पास कितना पर्स है और उनके पास कुल कितने खिलाड़ियों की जगह बची हुई है।

359 खिलाड़ियों का नाम हुआ ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट

IPL 2026 Auction: Total Purse, Remaining Slots Of All Teams
IPL 2026 Auction: Total Purse, Remaining Slots Of All Teams

आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया हुआ था लेकिन उनमें से सिर्फ 359 प्लेयर्स का नाम ही शॉर्टलिस्ट हो सका है। जिनके ऊपर 16 दिसंबर को अबूधाबी में बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 45 प्लेयर ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस सबसे हाईएस्ट रखा है, जो कि करोड़ है। इन खिलाड़ियों के ऊपर ही सबसे ज्यादा बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है।

77 खिलाड़ियों के ऊपर लगेगी बोली

आईपीएल 2026 में भले ही 359 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट हुए हों लेकिन उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी अनसोल्ड ही रहने वाले हैं। क्योंकि यह मिनी ऑक्शन है और फ्रैंचाइज़ी के पास स्क्वाड लगभग सेटल है और उन्हें सिर्फ कुछ बेस ही कवर करने हैं। इस ऑक्शन में सभी टीमों के पास मिलकर 77 स्लॉट्स खाली हैं, जिनके ऊपर बिडिंग वॉर देखने को मिलेगी।

किस टीम को चाहिए सबसे ज्यादा प्लेयर?

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सभी टीमों को कुछ न कुछ प्लेयर्स की जरूरत है। इस ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा प्लेयर्स को खरीदना है, ताकि उनकी टीम सेटल हो सके। केकेआर के पास 13 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जबकि उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10 प्लेयर्स का स्लॉट भरना है।

Team Slots Remaining
Kolkata Knight Riders 13
Mumbai Indians 5
Lucknow Super Giants 6
Royal Challengers Bengaluru 8
Rajasthan Royals 9
Chennai Super Kings 9
Delhi Capitals 8
Punjab Kings 4
Sunrisers Hyderabad 10
Gujarat Titans 5

किस टीम के पास है सबसे ज्यादा पर्स?

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स की बात की जाए, तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है। उन्होंने अपने कई बड़े प्लेयर्स को रिलीज कर दिया, जिसमें आंद्रे रसेल शामिल हैं और उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट लेकर सपोर्ट स्टाफ में एंट्री कर ली है। उनके पास इस बार 64.3 का पर्स है, जो कि सभी टीमों से काफी ज्यादा है। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ का बजट है और उन्हें 9 स्लॉट्स फिल करने हैं।

Team Purse Remaining (₹ Crore)
Kolkata Knight Riders 64.3
Mumbai Indians 2.75
Lucknow Super Giants 22.95
Royal Challengers Bengaluru 16.4
Rajasthan Royals 16.05
Chennai Super Kings 43.4
Delhi Capitals 21.8
Punjab Kings 11.5
Sunrisers Hyderabad 25.5
Gujarat Titans 12.9

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version