IPL 2026 DC Full Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार पूरे सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, इस बार पहले फेज के 20 मैचों की ही घोषणा की गई है।
बीसीसीआई ने बुधवार, 11 मार्च 2026 को IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अपना पहला मुकाबला 01 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी।
आईपीएल 2026 में DC कुल 16 मैच खेलेगी, जिसमें से 8 मैच अपने घरेलू मैदान पर और 8 मैच विपक्षी टीमों के मैदान पर होंगे।
इस सीजन में दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। यहाँ हम आपको IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
ये है IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैचों का पूरा शेड्यूल
- 01 अप्रैल, 2026 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
- 04 अप्रैल, 2026 (मंगलवार), शाम दोपहर 3:30 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
- 08 अप्रैल, 2026 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
- 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार), शाम 7:30 बजे– चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)
नोट: बाकी बचे हुए मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी।

