IPL 2026: आईपीएल हमेशा से ही युवा और असाधारण प्रतिभाओं को निखारने का मंच साबित हुआ है। क्यूंकि हर साल ही यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को जन्म देता है। जो आगे चलकर क्रिकेट जगत पर अपनी छाप छोड़ते हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में भी कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। इसकी अलावा आज हम इस संस्करण के उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जो आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

1. वैभव सूर्यवंशी – राजस्थान रॉयल्स :-

आरआर के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। क्यूंकि आरआर के इस युवा खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल के एक संस्करण में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

vaibhav suryavanshi
vaibhav suryavanshi

वहीं इस सीजन में उन्होंने अभी तक 53 छक्के लगा दिए हैं। इसके अलावा वह अभी तक 14 मैच में खेलते हुए कुल 585 रन भी बना चुके हैं। जबकि इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 44.54 और स्ट्राइक रेट 236.33 की रही है। इसके अलावा इस सीजन में यह स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रही है।

2. प्रभसिमरन सिंह – पंजाब किंग्स :-

पंजाब किंग्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का फॉर्म भी आईपीएल 2026 सीजन में काफी शानदार रहा है। क्यूंकि पंजाब के इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने लीग चरण में 168 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं।

Prabhsimran Singh
IPL 2026, Prabhsimran Singh/Getty Images

वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 42.50 की रही है। जबकि इस सीजन में उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आए हैं। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में भी उनके बल्ले से 549 रन आए थे। इसके चलते हुए वह आईपीएल इतिहास में दो अलग-अलग संस्करण में 500 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

3. अंगकृष रघुवंशी – कोलकाता नाइट राइडर्स :-

आईपीएल 2026 का यह सीजन केकेआर की टीम के लिए काफी उतार चढाव वाला रहा है। जबकि इस टीम की तरफ से इस संस्करण में अंगकृष रघुवंशी ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस सीजन में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले उन्होंने 13 मैचों में 42.20 के बल्लेबाजी औसत और 146.5 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं।

Angkrish Raghuvanshi
IPL 2025, Angkrish Raghuvanshi/Getty Images

इस दौरान उनके बल्ले से हमें 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस आईपीएल सीजन में रघुवंशी ने कई युवा बल्लेबाजों के विपरीत आक्रामक बल्लेबाजी के बजाय परिस्थिति के अनुसार खेलने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।

4. साकिब हुसैन – सनराइजर्स हैदराबाद :-

SRH टीम के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इस आईपीएल सीजन में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ी है। क्यूंकि इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी डेथ ओवरों की गेंदबाजी से अपनी टीम के लिए काफी शानदार बॉलिंग की है।

Sakib Hussain
Sakib Hussain

वहीं इस आईपीएल सीजन में उनके अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ 4 विकेट लेकर हुई थी। वहीं इस सीजन में उन्होंने लीग चरण में 10 मैचों में 9.07 की शानदार गेंदबाजी औसत से 15 विकेट लिए हैं। इसके चलते हुए इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी टीम SRH को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

5. प्रिंस यादव – लखनऊ सुपर जायंट्स :-

भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इस संस्करण में काफी शानदार गेंदबाजी की है। लेकिन फिर भी उनकी टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही है। इसके अलावा इस तेज गेंदबाज ने इस संस्करण में अपनी शानदार गेंदबजी से छाप छोड़ी है। इस आईपीएल सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 8.82 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं।

Prince Yadav
Prince Yadav

जबकि वह इस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं। वहीं इस सीजन में नई गेंद से उनका प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा है। इसके अलावा इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि उनको अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version