IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के सभी फैंस के लिए इस समय काफी बुरी खबर सामने आ आ रही है। क्यूंकि इस समय सीएसके टीम के आईपीएल 2026 के कैंपन को बहुत बड़ा झटका लगा है। अपनी चोट के चलते हुए अब सीएसके के 15 साल के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 सीजन के बचे मैचों से भी बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब वह पूरे सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। क्यूंकि अब उनके आईपीएल 2026 के सीजन से बाहर होने की खबर की पुष्टी सीएसके टीम ने कर दी है।
आईपीएल 2026 से बाहर हुए आयुष म्हात्रे :-

इसके अलावा अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दे दी है। इस बीच अब सीएसके ने लिखा है कि, “आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बैटिंग करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं अब आयुष की चोट के लिए 6-12 हफ्ते के रिहैबिलिटेशन पीरियड की जरूरत होगी। लेकिन फिर भी हम आयुष के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं।”
रन लेते समय चोटिल हुए थे आयुष म्हात्रे :-
इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 2 रन चुराने के चलते उनकी मांशपेशियों में खिचाव आ गया था।
Official Announcement
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush's injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
इसके बाद मैदान में उनको फिजियो ने उपचार दिया था लेकिन उसके तुरंत बाद वो आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए 13 बॉल में 5 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली थी।
आईपीएल में ऐसा रहा है आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन :-

आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक आयुष म्हात्रे ने 6 मैचों में खेलते हुए 2 अर्धशतकों के साथ कुल 201 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 20 चौके और 12 छक्के भी आए हैं। जबकि इस मौजूदा सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 73 रन का रहा है।
Ayush in full flow 💪 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/uWdxURWgiM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 18, 2026
इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2025 के सीजन में भी अपनी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन में वह चेन्नई की टीम में चोल के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे। इसके बाद आईपीएल 2025 के सीजन में उनके बल्ले से 7 मैचों में कुल 240 रन आए थे। जबकि उस सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया था। इसके अलावा पिछले सीजन में उनके बल्ले से हमें 31 चौके और 11 छक्के भी देखने को मिले थे।
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड :-
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







