IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन में दूसरा मैच जीतने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। क्यूंकि अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं अब उन्होंने टीम के साथ जुड़ते ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच से पहले अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

एमआई टीम से जुड़े इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स :-

इसके अलावा विल जैक्स ने इस बार मुंबई इंडियंस टीम से आईपीएल 2026 के सीजन में थोड़ी देर से जुड़ने की विनती की थी। क्यूंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के बाद विल जैक्स थोड़े समय के लिए ब्रेक पर थे और अपनी फैमली के साथ समय बिता रहे थे।

Will Jacks
Will Jacks

इसके अलावा अपने इस ब्रेक के दौरान वह अपनी मंगेतर एना ब्रमवेल के साथ पेरिस और मोरक्को जैसी जगहों पर छुट्टियों मना रहे थे। क्यूंकि आईपीएल 2026 के सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि जैक्स कुछ समय बाद टीम से जुड़ेंगे। वहीं अब जैक्स मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चला था विल जैक्स का जादू :-

मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 5.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा इस मौजूदा समय में वह काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। क्यूंकि फरवरी-मार्च में खेली गई टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

Will Jacks
Will Jacks

इसके चलते हुए उन्होंने अपनी टीम को सेमीफाइनल तक का सफर तय कराया था। इसके चलते हुए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैचों में खेलते हुए 56.50 की बल्लेबाजी औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 9.75 की इकॉनमी और 21.66 की औसत से 9 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान विल जैक्स ने 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता था।

एमआई के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं विल जैक्स :-

इसके अलावा अब विल जैक्स के आने से मुंबई इंडियंस की टीम को काफी राहत भी मिली है। इसके चलते हुए अब वह इस टीम के लिए आगामी मैचों में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। क्यूंकि वह एक ऑफ-स्पिन गेंदबाज भी हैं जो शानदार गेंदबाजी करते हैं और विकेट लेते हैं।

Will Jacks
Will Jacks

जबकि वह बल्लेबाजी भी काफी शानदार करते है। विल जैक्स ने पिछले सीजन IPL 2025 में 13 मैचों में खेलते हुए कुल 233 रन थे। इसके अलावा उन्होंने तब बॉलिंग में 6 विकेट भी लिए थे। वहीं अब इस सीजन यह देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन एमआई के लिए कैसा रहता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version