Wednesday, June 17

IPL 2026 में आज किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।

IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज का मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के बीच मुंबई में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन मजबूत देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, मुंबई के मैदान पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी

मैच: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 33, आईपीएल 2026

तारीख: 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs CSK: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड

CSK का स्क्वाड

रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, महेंद्र सिंह धोनी, गुरजपनीत सिंह, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, नूर अहमद, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, अकील होसेन, अमन हाकिम खान, मैट हेनरी, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, जैक फौल्क्स, उर्विल पटेल, स्पेंसर जॉनसन, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, मुकेश चौधरी, सरफराज खान।

MI का स्क्वाड

क्विंटन डी कॉक, डेनिश मलेवार, रॉबिन मिन्ज, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मार्कंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा

आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

लाइव टेलीकास्ट: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।

IPL 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको MI vs CSK मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version