MI vs CSK मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है।
IPL 2026 का 33वां मुकाबला 5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो कि रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में CSK एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs CSK मैच में कौन जीतेगा।
MI vs CSK में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 39
चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 18
मुंबई इंडियंस जीता: 21
नो रिजल्ट: 0
MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी के लिए काफी बढ़िया होती है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। यहां पर स्क्वायर बाउंड्री बड़ी नहीं हैं और पिच इतनी अच्छी होती हैं कि बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
शुरूआत में नई गेंद स्विंग और सीम जरूर होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, इस विकेट पर बल्लेबाजी आसान होती चली जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर- 178
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 161
MI vs CSK: संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, जसप्रित बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्वनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुजपनीत सिंह।
MI vs CSK: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। आयुष म्हात्रे चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जो कि सीएसके के लिए बड़ा झटका हैं। कप्तान ऋतुराज भी रन नहीं बना पा रहे हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि जेमी ओवरटन अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।
गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिनअब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। रोहित और डिकॉक की जोड़ी आक्रामक शुरुआत देने का दम रखती हैं, लेकिन अबतक अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है। मिडल ऑर्डर में भी तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं जबकि फिनिशिंग की जिम्मेदारी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं।
गेंदबाजी में अश्वनी कुमार और कृष भगत की जोड़ी मौजूद है जबकि मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं। हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं जो किफायती गेंदबाजी करते हैं और जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।
MI vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन MI की बल्लेबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के MI vs CSK मुकाबले में मुंबई के पास होम एडवांटेज भी हैं और वो अपने घर में 2 हार और 1 जीत दर्ज की हैं। पिछले मैच में मुंबई ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सब फॉर्म में आ रहे हैं। वहीँ चेन्नई हैदराबाद के खिलाफ जीता हुआ मैच हार गयी थी।
मुंबई की बैटिंग भले ही अच्छी हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हैं और चेन्नई भी उसी नांव में सवार हैं। आयुष म्हात्रे की इंजरी ने उनके लिए और सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि तिलक के फॉर्म में आने से मुंबई को कुछ सवालों का जवाब जरूर मिला हैं। इसलिए इस मैच में मुंबई इंडियंस जीत सकती हैं।
मैच विनर– मुंबई इंडियंस







