पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 35वां मुकाबला कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स में कौन सी टीम हैं आगे?

कुल मैच: 22

लाहौर कलंदर्स जीता: 8

कराची किंग्स जीता: 14

नो रिजल्ट: 0

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

कराची की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन PSL में लगातार मुकाबले होने के चलते अब यह काफी ड्राई हो गयी हैं। जिससे यहाँ पर बड़े स्कोर देखने को नहीं मिल रहे हैं और एवरेज स्कोर भी नीचे आ गया हैं।

वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हुआ करता था। लेकिन इस सीजन खेले गए मैचों में यह घटकर 163 हो गया है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 168 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 159 रन

पेसर्स के विकेट: 53% (56 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)

कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 23 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच?

लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11

कराची किंग्स: शान मसूद, मुहम्मद वसीम, आजम खान (विकेटकीपर), साद बेग, मोइन अली (कप्तान), खुशदिल शाह, सलमान आगा, मीर हमजा, एडम ज़म्पा, हसन अली, शाहिद अजीज।

लाहौर कलंदर्स: तैय्यब ताहिर, फखर ज़मान, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version