Tuesday, March 10

IPL 2026 Mini Auction: अभी से ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की चर्चाओं का बाजार गरम होना शुरू हो गया है। क्यूंकि अभी से ही आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कास ली है। वहीं इस बार आईपीएल का मिनी ऑक्शन भी होने वाला है। तभी तो अब आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो इस बार भी आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन भारत से बाहर हो सकता है।

अबु धाबी में हो सकता है मिनी ऑक्शन :-

इस समय आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा सकता है। लेकिन एक और रिपोर्टस से यह भी सामने आ रहा है कि इस बार आईपीएल का ऑक्शन भारत में भी हो सकता है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा आईपीएल शेड्यूल को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

IPL Oction
image source via getty images

इसके अलावा आईपीएल के पिछले 2 सीजन का आयोजन भी तो भारत से बाहर ही किया गया था। क्यूंकि आईपीएल 2024 सीजन का ऑक्शन दुबई में हुआ था। जबकि आईपीएल 2025 का ऑक्शन सउदी अरब के जेद्दा में कराया गया था। तभी तो इस बार भी यह खबर सामने आ रही है कि अबकी बार भी इसका आयोजन भारत से बाहर होगा। लेकिन अब देखने वाली बात यहाँ है कि आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कहां आयोजित किया जाता है।

15 नवंबर तक रिटेंशन लिस्ट सौपेंगी सभी टीमें :-

इसके अलावा आईपीएल 2026 के रिटेंशन लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर रखी गई है। वहीं इससे पहले सभी टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट देनी होगी। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा टीमों के बीच ट्रेड को लेकर हो रही है।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

क्यूंकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ ट्रेड करना चाहती है। लेकिन अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि राजस्थान की टीम CSK से संजू सैमसन के बदले 2 खिलाड़ियों की मांग कर रही है। जिसपर अभी यह मामला अटका हुआ है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version