Tuesday, June 16

IPL 2026 RCB Full Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है। पूरे सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने बुधवार, 11 मार्च 2026 को IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ करेंगे।

आईपीएल 2026 में RCB कुल 14 मैच खेलेगी, जिसमें से 5 मैच अपने घरेलू मैदान पर और 2 मैच रायपुर में खेलेगी, 7 मैच विपक्षी टीमों के मैदान पर होंगे।

इस सीजन में दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। यहाँ हम आपको IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

ये है IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैचों का पूरा शेड्यूल

  1. 28 मार्च, 2026 (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)- 7:30 PM
  2. 05 अप्रैल, 2026 (रविवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)- 7:30 PM
  3. 10 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी)- 7:30 PM
  4. 12 अप्रैल, 2026 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)- 7:30 PM
  5.  15 अप्रैल, 2026 (बुधवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (बेंगलुरु) – 7:30 PM
  6. 18 अप्रैल, 2026 (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु) – 3:30 PM
  7.  24 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (बेंगलुरु) – 7:30 PM
  8. 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (दिल्ली) – 7:30 PM
  9. 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) – गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (अहमदाबाद) – 7:30 PM
  10. 7 मई, 2026 (गुरुवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ) – 7:30 PM
  11. 10 मई, 2026 (रविवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (रायपुर) – 7:30 PM
  12. 13 मई, 2026 (बुधवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (रायपुर) – 7:30 PM
  13. 17 मई, 2026 (रविवार) – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (धर्मशाला) – 3:30 PM
  14.  22 मई, 2026 (शुक्रवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (हैदराबाद) – 7:30 PM

 

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version